भिलाई(अमर छत्तीसगढ़) 7 मार्च । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम का खेत पकड़ा गया है। एक किसान ने चारों तरफ ज्वार लगाकर बीच में अफीम उगाया था। पुलिस मौके पर पहुंचकर दबिश देकर संदिग्ध को पकड़ा है। अफीम की फसल करीब डेढ़ एकड़ में की गई है।
जमीन भाजपा नेता की बताई जा रही है। मामला उजागर होने और इसे लेकर सियासत शुरू होने पर भाजपा ने आरोपी विनायक ताम्रकार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

ताम्रकार भाजपा के किसान प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के पद पर था। अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल शनिवार की सुबह बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समोदा गांव आर उस खेत तक पहुंच गए। उनके साथ बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और कांग्रेस कायकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो हंगामा मच गया।

