राजधानी में गांजा तस्करी पर एक्शन : हिस्ट्रीशीटर की पत्नी और उसके साथी के पास से 6 किलों गांजा जब्त

राजधानी में गांजा तस्करी पर एक्शन : हिस्ट्रीशीटर की पत्नी और उसके साथी के पास से 6 किलों गांजा जब्त

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 8 मार्च । छत्तीसगढ़ के रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 6 किलों गाजा और तस्करी में इस्तेमाल किया वाहन भी जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई एंटी क्राइम यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। गिरफ्तार महिला खमतराई इलाके के हिस्ट्रीशीटर की पत्नी है।

दरअसल, एंटी क्राइम एंड साइबर युनिट की टीम को सूचना मिली थी कि एक्टिवा वाहन में सवार दो आरोपी एक बैग में गांजा रखे हैं और आरंग से रायपुर की ओर आ रहे है।

इस सूचना को क्राइम डीसीपी आईपीएस स्मृतिक राजनाला ने गंभीरता से लिया और क्राइम साइबर यूनिट, नारकोटिक्स टाॅक्स फोर्स व तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।

टीम ने आरंग-रायपुर रिंग रोड में नाकेबंदी कर एक्टिवा सवार पति-पत्नी को आते देखकर रूकवाने का प्रयास करने लगे, पुलिस को देखकर आरोपियों ने एक्टिवा को तेज रफ़्तार से भगाने लगे। पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों का पीछा कर दोनों को पकड़ा।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम माधुरी जैन उर्फ डाॅली व युवक ने अपना नाम कृष्णा साहू बताया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी डाॅली जैन खमतराई के हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नी है।

आरोपियों के पास रखे बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 6.140 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत 3.07 लाख है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक्टिवा वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस की टीम दोनों आरोपियों से फाॅरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर पूछताछ कर रही है।

Chhattisgarh