ब्यावर राजस्थान(अमर छत्तीसगढ़) 8 मार्च।
(प्रकाश जैन)
संयम सुमेरु,समरस शिरोमणि, नानेश पट्टधर, राष्ट्र संत,जैनाचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराज जी म.सा..
का वर्षाकालीन चातुर्मास ब्यावर नगर के जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन में होगा। उल्लेखनीय रहे कि प्रवचन प्रभाकर गुरु भगवन श्री विजय गुरु का लगभग 23 वर्ष पूर्व 2003 में नया बास स्थित बिरद भवन में ऐतिहासिक एवम अविस्मरणीय चातुर्मास हुआ था।
जिस वर्षा कालीन वर्षावास में तप त्याग,धर्म ध्यान,जप जाप,साधना आराधना का जबरदस्त अनुपम ठाठ लगा था। युवाओं में धर्म ध्यान के प्रति विशेष उत्साह झलका था।
10 संतो एवम साध्वी मंडल के साथ ब्यावर में होगा भव्य पदार्पण
श्री अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय सिरमौर आईएएस समाज सेवी राजू भाई भुरट ने राजस्थान लहर से एक विशेष वार्ता में बताया कि परम पूज्य जैन धर्म की दिव्य विभूति जैनाचार्य प्रवर श्री विजय गुरुदेव के साथ करीब 10 विद्वान संत एवम संघ की वरिष्ठ साध्वी रत्ना,शासन प्रभाविका महासती कीर्तिश्री एवम परम विदुषी साध्वी रत्ना अपनी सहयोगी लगभग 10 साध्वियों के साथ ब्यावर चातुर्मास हेतु पधार रहे हैं।

केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी सहित अनेक संगठनों के प्रमुख आयेंगे ब्यावर
श्री अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री समाज सेवी प्रकाश जैन ने एक जानकारी में बताया कि वर्षा कालीन वर्षावास के दौरान देश विदेश के हजारों श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं शिरकत धर्म ध्यान में गहरी डुबकियां लगाएंगे। चातुर्मास के दौरान केंद्र एवम राज्य सरकार के मंत्रीगण,देश के प्रख्यात प्रशासनिक अधिकारी एवम जैन जैनेतर संगठनों के राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय प्रमुख, लेखक ख्यातनाम गायक,कवि,चिंतक सहित अनेक नामचीन हस्तियां शिरकत कर धर्म गंगा में साक्षी बनेंगे।04 माह के दौरान विविध धार्मिक,सामाजिक रचनात्मक आयोजन होंगे।
04 माह से ज्यादा समय तक ब्यावर में बरसेगी जिनवाणी
श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ ब्यावर के सेवा समर्पित अध्यक्ष संपतराज ढेड़ीया एवम संघ के राष्ट्रीय संरक्षक भामाशाह राजेंद्र कर्णावट ने बताया कि नानेश पट्टधर पूज्य गुरु भगवन अपने शिष्य समुदाय सहित चातुर्मास के दौरान मेवाड़ी गेट बाहर जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन में प्रवास करेंगे। इस दौरान नित्य प्रति पूज्य गुरु भगवन के एवम संत एवम साध्वी मंडल के मुखारविंद से जिन वाणी की पावन बरखा बरसेगी। प्रति दिन प्रातः कालीन प्रार्थना,आध्यात्मिक एवम धार्मिक कक्षा,प्रवचन,धर्म एवम तत्व चर्चा,महा मांगलिक,रायसी एवम देवसी प्रतिक्रमण,प्रभु एवम गुरु भक्ति,रात्रि प्रश्नोत्तरी,संवर पोषध सहित विविध धार्मिक आयोजन गुरु चरणों में होंगे।
वर्षी तप के पारणा पाली होंगे
संघ के महामंत्री कमल छलानी ने बताया कि वर्षी तप के पारणा अक्षय तृतीया पर पाली संघ की विशेष विनती की मान देते हुए पाली मारवाड़ में होंगे इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षी तप करने वाले तपस्वी साधक साधिकाओं का सम्मान ब्यावर पाली सहित केंद्रीय संघ करेगा। पाली संघ के सेवा समर्पित कार्यकर्ता अक्षय तृतिया महोत्सव की तैयारियों में जोरो शोरो से जुट गया है।
05 संत एवम 17 साध्वी मंडल के चातुर्मास की हुई घोषणा
जैनाचार्य प्रवर ने होली चातुर्मास के पावन मौके पर हजारों श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं की मौजूदगी में श्री विजय गुरुदेव ने अपने मुखारविंद से अपना चातुर्मास ब्यावर खोलने के साथ साथ देश भर में विचरण कर रहे संत मुनिराजों एवम साध्वी मंडल के 22 चार्तुमास की घोषणा की। संघ के उपाध्याय प्रवर श्री जितेश मुनि सा का चातुर्मास की स्वीकृति अभी शेष है।
चातुर्मास की घोषणा के साथ तैयारियां शुरू,जबरदस्त उत्साह उमंग
श्री विजय गुरु भगवन चातुर्मास के सूत्रधार सुश्रावक युवाचेता सिद्धार्थ कर्नावट ने एक जानकारी में बताया कि ब्यावर वालो पर गुरु मेहरबान हो गए है। भक्तों के भगवान का पदार्पण ब्यावर होगा। चातुर्मास की घोषणा के साथ ही ब्यावर के सेवा समर्पित टीम ने चातुर्मास की भव्य तैयारियां जोरों शोरो से शुरू कर दी हैं। देश विदेश से आने वाले हजारों श्रद्धालु भक्तों के आवास प्रवास की व्यवस्था हेतु नवकार भवन के निकट धार्मिक एवम सामाजिक भवनों को बुक किया जा चुका है।
ब्यावर में वैराग्य भाव जगा था जैनाचार्य प्रवर को
महिला मंडल की अध्यक्ष कौशल्या ढेड़ीया एवं महामंत्री पूजा छलानी ने बताया कि जैनाचार्य प्रवर को वैराग्य भावों का जागरण ब्यावर की धरा पर हुआ था। बीकानेर बालक मंडली के साथ समता विभूति जैनाचार्य नाना गुरु के दर्शन एवम एक प्रवचन ने उनके जीवन को संयम मार्ग का पथिक बना दिया उनके साथ उनके माता पिता बहन ने भी एक साथ संयम मार्ग पर आरूढ़ हो गये।सांसारिक बहन अभी जयपुर में संघ की वरिष्ठ महा साध्वी रत्ना श्री प्रभावती जी जयपुर में प्रवास रत है जिन शासन की जाहो जलाली में जुटी हुई है।
भीलवाड़ा के मुमुक्षु हनुमान संचेती की दीक्षा के आज्ञा पत्र की घोषणा आचार्य प्रवर ने अपने मुखारविंद से की। संयम पथ के राही मुमुक्षु हनुमान संचेती के परिवार जनों से सहर्ष आज्ञा पत्र गुरू चरणों में समर्पित किया। आगामी दिनों में मुमुक्षु हनुमान संचेती संयम मार्ग पर आरूढ़ होकर श्री विजय गुरु संघ में जिन शासन की भव्य प्रभावना में जुटेंगे।
प्रकाश जैन,अमित मेहता
वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,अनिल कवाड़
एक्सप्रेस न्यूज चैनल
जयपुर,किशनगढ़,ब्यावर,पाली

