रेल्वे थाना प्रभारी तरूणा साहू सहित दम्यंती सोनी, सिद्धी मिरानी, सरस्वती साहू एवं संतोषी ठाकुर का हुआ सम्मान… जहॉ नारी का सम्मान होता है, वही देवी-देवता का वास होता है – अभिषेक सिंह

रेल्वे थाना प्रभारी तरूणा साहू सहित दम्यंती सोनी, सिद्धी मिरानी, सरस्वती साहू एवं संतोषी ठाकुर का हुआ सम्मान… जहॉ नारी का सम्मान होता है, वही देवी-देवता का वास होता है – अभिषेक सिंह

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 08 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 रविवार को नगर निगम द्वारा पुष्पवाटिका योगा हॉल में पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह के मुख्य आतिथ्य में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओ सहित स्वच्छता दीदी, सफाई दीदी, वोमेन फार ट्री की महिला, मितानीन, ई-रिक्शा महिला चालक, आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओ का अभिषेक सिंह सहित महापौर मधुसूदन यादव, छ.ग. श्रम कल्याण मंण्डल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, छ.ग. बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गांधी ने स्मृति चिन्ह व साडी देकर सम्मानित किया।


कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिसव की बधाई देते हुए पूर्व सांसद श्री सिंह ने कहा कि आज के ही दिन नही वरन हर दिन मॉ, बहन, बेटी एंव बहु के रूप में महिला का सम्मान करना चाहिए। क्योकि जहॉ नारी का सम्मान होता है, वहॉ देवी-देवता निवास करते है।


कार्यक्रम में महिलाओ के लिए सत्रवार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत राजनांदगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने स्वच्छता और जल संरक्षण के बारे में सारगर्भित  जानकारी देते हुए जल है तो कल है और स्वच्छ रहेगे तो स्वस्थ रहेगे को चरितार्थ करने कहा।

उन्हांेने स्वच्छता दीदी का काम कर बी.एस.एफ. में चयनित कु. सरस्वती साहू के परिजनो को स्मृति चिन्ह से सम्मानित की। साथ ही पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने कानून एवं हमारे अधिकार के संबंध में महिलाओ को जानकारी  देकर कहा कि सड़को में कचरा नही फेकेंगे, सुरक्षित सड़क प्रदान करेंगे तथा स्वच्छता दीदी सफाई के साथ साथ कानूनी स्वच्छता भी बतायेगे एवं ई-रिक्शा चालक दीदी कानूनी वाहिका बन लोगो को अधिकार बतायेगे।

उन्होनंे रेल्वे थाना प्रभारी श्रीमती तरूणा साहू को पण्डवानी गायकी के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


इसी प्रकार राजनांदगांव मेडिकल कालेज की विभाग अध्यक्ष डॉ. ज्योति यादव ने स्वस्थ महिला समृद्ध परिवार सशक्त भारत विषय पर जानकारी देकर महिलाओ को पोषण आहार लेने तथा फिट रहने की टीप्स दी।

उन्होंने केंसर बीमारी से जीतकर केंसर के प्रति लोगो को जागरूकता देने वाली महिला श्रीमती सिद्धी मिरानी का सम्मान किया। इसके अलावा विधि डायग्नोस्टिक की पैथोलाजिस्ट डॉ. विधि मोदी ने शिक्षित महिला आत्म निर्भर महिला विषय पर सारगर्भित उद्बोधन देकर जे.सी.बी. चालक श्रीमती दम्यंती सोनी को स्मृति चिन्ह से सम्मानित की। साथ ही लखोली मुक्तिधाम में विगत 25 वर्षो से निस्वार्थ सेवा देने वाली श्रीमती संतोषी ठाकुर को भी स्मृति चिन्ह व साडी से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह का शुभारंभ भारत माता एंव छत्तीसगढ महतारी के तैल चित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर राजगीत के साथ किया गया।

अतिथियो का स्वागत महापौर श्री यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित पार्षदों व अधिकारियो ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हे स्मृति चिन्ह भेट दी गयी। सम्मान प्राप्त रेल्वे थाना प्रभारी श्रीमती तरूणा साहू ने द्रोपती चिरहरण प्रसंग पर पण्डवानी की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम मंे स्वागत भाषण वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमीन यादव ने तथा आभार प्रदर्शन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा ने किया एवं संचालन सी.ए. श्रीमती रूपम सोनछत्रा तथा लोकनिर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा ने किया। महिला सम्मेलन में गणमान्य नागरिक, पार्षदगण, पत्रकार बंधु सहित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।

Chhattisgarh