भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति घोषित, महेंद्र वैष्णव बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति घोषित, महेंद्र वैष्णव बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 8 मार्च।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी इस सूची में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में महेंद्र वैष्णव को प्रदेश मीडिया सह प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय से दिनांक 07 मार्च 2026 को जारी आदेश के अनुसार सहकारिता प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से घोषित इस कार्यसमिति में संगठन को मजबूत करने और सहकारिता क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घोषणा के अनुसार महेंद्र वैष्णव को सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि वे अपने अनुभव और सक्रियता के माध्यम से संगठन के विचारों, कार्यक्रमों और गतिविधियों को मीडिया तथा जनसाधारण तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Chhattisgarh