पत्नी से विवाद करते हुए उसे मारते हुए घर के अंदर ले जाकर बाथरूम के पास सिर पटका, मौत… आरोपी पति फरार

पत्नी से विवाद करते हुए उसे मारते हुए घर के अंदर ले जाकर बाथरूम के पास सिर पटका, मौत… आरोपी पति फरार

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 8 मार्च।

दिनांक 08.03.2026 को लगभग 13:00 बजे नेहरू नगर MIG-33 में रहने वाली पुष्प लता यादव उम्र 37 वर्ष की उसके पति युवराज यादव पिता जगराम यादव उम्र 43 वर्ष, मूल निवासी मोहन भाटा कोटा, हाल पता नेहरू नगर MIG-33 बिलासपुर द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई।

प्रारंभिक प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के पहले मकान मालकिन घर खाली करने की बात कहने आई थी। घर खाली करने की बात को लेकर आरोपी पति नशे की हालत में अपने पत्नी से गाली-गलौज करने लगा और पत्नी से विवाद करते हुए उसे मारते हुए घर के अंदर ले जाकर बाथरूम के पास उसका सिर पटक दिया, जिससे उसके सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोट आई और उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद आरोपी पति फरार है। थाना सिविल लाईन पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।

Chhattisgarh