कांकेर(अमर छत्तीसगढ़) 9 मार्च । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के तरांदुल गांव में 7 परिवारों के 48 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन धर्म में घर वापसी की। धार्मिक मंत्रोच्चारण और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ आयोजित कार्यक्रम में सभी लोगों ने अपने मूल धर्म में लौटने की घोषणा की।
मिली जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर के तरांदुल गांव में 7 परिवारों के कुल 48 लोगों ने सनातन धर्म अपना लिया। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने करीब तीन साल पहले ईसाई धर्म अपनाया था। गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चारण और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सभी लोगों ने दोबारा सनातन धर्म में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी की।
इस दौरान गांव के मुखिया समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सार्वजनिक रूप से ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म में लौटने की घोषणा की। पूरे कार्यक्रम को धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।

