राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 9 मार्च।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष रोहित चंद्राकर एवं कोषाध्यक्ष टीके चंद्राकर, रमेश भोजवानी एवं महिला उत्थान मंडल की अध्यक्ष एरिना चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से बताया की संस्कृति रक्षा यात्रा के पूर्व जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में अहमदाबाद (गुज) के मोटेरा स्थित संत श्री आशारामजी आश्रम की पवित्र भूमि को ओलंपिक 2036 की परियोजना के तहत अधिग्रहित करने के आदेश दिए गए है।

इस संबंध में देशभर के साधकों को आहत पहुंची है क्योंकि यह भूमि कोई साधारण भूखंड नहीं है, बल्कि यह लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, सनातन संस्कृति और अध्यात्म की जीवंत धरोहर है ।

इस पवित्र भूमि पर पूज्य बापूजी की पूजनीय माताश्री, ब्रह्मलीन श्री मां महंगीबा जी की समाधिस्थली भी है और भारत व विदेशों में बसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सजीव केन्द्र भी है ।

