भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में सकल संघ के साथ मातृ शक्ति ने दिखाया उत्साह समर्पण भाव

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में सकल संघ के साथ मातृ शक्ति ने दिखाया उत्साह समर्पण भाव


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 10 मार्च।
अहिंसा के अवतार जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर शासनपति श्रमण भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियां सकल जैन समाज द्वारा निरंतर परवान पर है।।
महोत्सव संयोजक समाज सेवी विमल शाह के प्रभावी एवम कुशल नेतृत्व में ब्यावर सकल जैन महिला मंडलों की एक विशेष सभा जैन जवाहर भवन में संपन्न हुई इस बैठक में नगर के विभिन्न घटकों से जुड़े महिला मंडल की सेवा समर्पित श्राविकाओं ने वीर प्रभु महावीर स्वामी के प्रति अपने गहरे समर्पण भावों को प्रकट करते हुए बड़े ही उत्साह उमंग से हिस्सा लेते हुए अपनी भागीदारी निश्चित की।


जैन धर्म के सबसे शक्तिशाली महामंत्र नवकार के सामूहिक जप जाप एवम भगवान महावीर की जय कारों को गुंजाते हुए महावीर स्वामी को वंदन नमन करते हुए समूचे क्षेत्र को महावीर स्वामी की भाव पूर्ण भजनों को भक्ति भाव से गुंजित कर दिया।


महोत्सव के मीडिया प्रभारी समाज सेवी प्रकाश जैन ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के संयोजक विमल शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष बैठक में महोत्सव के अनेक प्रमुखों ने शिरकत करते हुए इस महोत्सव को एक खास उत्सव के तौर पर मनाने का आह्वान करते हुए श्राविकाओं मातृ शक्ति से सकल जैन समाज के तत्वाधान में आयोजित 05 दिवसीय आयोजन में पूरे उत्साह,श्रद्धा आस्था के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध किया।


लगभग 02 घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में महिला मंडल ने 27 मार्च को नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप, 24 तीर्थंकर भगवान की स्तुति स्वरूप चौबीसी के स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया साथ ही 28 मार्च को सामान्य जनरल धार्मिक प्रश्नोत्तरी व 30 मार्च को बच्चों के एकल एवम सामूहिक नृत्य एवं नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का सामूहिक निर्णय लेकर एक स्वर में महोत्सव को एक खास उत्सव एवम जलसे के तहत मनाने की तैयारियां समर्पित भावनाओ से शुरू कर दी है।

इस हेतु सकल जैन समाज के महिला मंडलों द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर उन्हे कार्य भार सौंपा।

मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े आशीष डोसी ने बताया कि महिला मंडलों के संयोजकों के रूप में मंजुला जांगड़ा,मंजू सांड, नीतू मकाणा,रीना दक,श्रद्धा बरलोटा, विनीता बुरड़,सीमा मुणोत,शिप्रा मोदी, रुचि जी गादिया को कमान सौंप कर भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव को ऐतिहासिक व अद्भुत बनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर महोत्सव
कोषाध्यक्ष जसवंत बाबेल,दलपत बोहरा,वकील चंद नाहर एवम अनिल डोसी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सकल जैन समाज को भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक 2026 महोत्सव को यादगार एवम ऐतिहासिक बनाने में सक्रिय सहयोग देने पर जोर देते हुए आगे आकर कार्य करने की प्रेरणा दी।


सामूहिक स्नेह भोज के सहयोग हेतू नगर में प्रमुख बाजारों में संपर्क अभियान जारी
सकल जैन समाज के सदस्य गण गत एक सप्ताह से नगर के प्रमुख बाजार मेवाड़ी गेट,महावीर बाजार, कपड़ा बाजार,पांच बती एकता सर्कल,पाली बाजार,चांग गेट,अग्रसेन बाजार अजमेरी गेट,तेजा चौक सूरज पोल गेट सहित अनेक मार्केट में सकल जैन समाज के एक एक सदस्यों से मिलकर महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए 31 मार्च को सामूहिक वरघोड़े जुलूस, स्नेह भोज का सपरिवार आमंत्रण देते हुए सहयोग राशि इकट्ठा करने में जुटे हुए है।


सकल जैन समाज से जुड़े संस्था प्रमुख बोले इस बार संघ सदस्यों में अनुपम उत्साह,टीम की कार्य शेली जोरदार
जैन समाज के विभिन्न घटकों के प्रमुखों से इस महोत्सव को लेकर प्रतिक्रिया जानी तो श्री वर्धमान शिक्षण समिति के सचिव डॉ नरेंद्र पारख ने बताया कि महावीर जयंती के महोत्सव को लेकर इस बार समूचे सकल जैन समाज में जबरदस्त उत्साह उमंग है। उन्होंने कहा की महोत्सव संयोजक विमल शाह के नेतृत्व में पूरी टीम पूरे समर्पण भावों से जुटी हुई है। वे स्वयं इस महोत्सव को नित नए आयामों को अग्रसर करने हेतु सकल संघ के साथ खड़े है।
देश के ख्यातनाम भामाशाह श्री वर्धमान शिक्षण समिति के सिरमौर सुनील खेतपालिया ने मोबाइल पर बतियाते हुए कहा कि वे स्वयं इस जलसे का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ब्यावर सकल जैन समाज की नव गठित टीम जिस तत्परता एवम सेवा भावो से जुटी है इसमें कोई दो राय नहीं है कि महोत्सव अदभुत ही होगा वे स्वयं इस महोत्सव के साक्षी बनने को आतुर है।
श्री साधुमार्गी शांत क्रांति संघ के राष्ट्रीय संरक्षक भामा शाह राजेंद्र कर्णावट एवम संघ अध्यक्ष संपत राज डेढ़ीया, श्री साधुमार्गी संघ अध्यक्ष गौतम चौधरी ने महोत्सव संयोजक विमल शाह सहित पूरी टीम जी मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनके कार्य शैली एवम सभी कोसाथ लेकर चलने की भावना की अंतर से अनुमोदना कर रहे है।

Chhattisgarh