नामी मिनरल व्यापारी रीको हाउसिंग कॉलोनी अध्यक्ष ओम भंसाली पर जान लेवा हमला.. सिटी सीओ राजेश कसाना पहुंचे अस्पताल, जुटे जांच में

नामी मिनरल व्यापारी रीको हाउसिंग कॉलोनी अध्यक्ष ओम भंसाली पर जान लेवा हमला.. सिटी सीओ राजेश कसाना पहुंचे अस्पताल, जुटे जांच में

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 11 मार्च।
(प्रकाश जैन)
नगर के लब्ध प्रतिष्ठित मिनरल व्यवसायी एवं रीको हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के नव नियुक्त अध्यक्ष समाज सेवी ओमप्रकाश भंसाली पर अज्ञात लोगों ने एकाएक जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


ब्यावर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता समाज सेवी लक्ष्मी चंद भंसाली के बड़े भ्राता ओमप्रकाश भंसाली पर बुधवार सवेरे जवाजा थाना क्षेत्र के तारागढ़ नयागांव के निकट हमलावरों ने जानलेवा हमला कर व्यापारी भंसाली को बुरी तरह मार पीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपसी लेनदेन को लेकर मिनरल व्यवसायी ओमप्रकाश भंसाली के साथ जबरदस्त मारपीट की गई है।


आरोपी हमलावर भंसाली की क्रेटा कार,महंगा मोबाइल एवम 15 हजार रुपए से ज्यादा की नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए।
क्षेत्र वासियों की सूचना पर घायल मिनरल व्यापारी भंसाली को 108 एम्बुलेंस से ब्यावर के अमृतकौर पहुंचाया जहां वे वरिष्ठ डॉ की देखरेख में उपचाराधीन है।


घटना की सूचना पर तत्काल ब्यावर सिटी सीओ राजेश कसाना अस्पताल पहुंचे एवम घायल भंसाली मिनरल व्यायारियो एवम परिवार जनों से जानकारी ली।

उधर घटना की जानकारी मिलते ही भारी तादाद में मिनरल व्यापारियों सहित अनेक संगठनों के प्रमुखों एवम राजनेताओं का अस्पताल क्षेत्र में जमावड़ा लग गया।परिजनों ने जसवंत नामक व्यक्ति पर हमले का आरोप लगाया
पुलिस पूरे मामले की जांच में तय में जुट गई है।


प्रकाश जैन,अमित मेहता
वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,अनिल कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर,किशनगढ़,ब्यावर,पाली

Chhattisgarh