वरिष्ठ महासतीरत्ना डॉ सुशील जी म. सा. साध्वी श्रद्धाश्री ने पार्श्वनाथ अस्पताल में किए पगलिए

वरिष्ठ महासतीरत्ना डॉ सुशील जी म. सा. साध्वी श्रद्धाश्री ने पार्श्वनाथ अस्पताल में किए पगलिए

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 11 मार्च।
(प्रकाश जैन)
उदयपुर रोड स्थित महासाध्वी रत्ना श्री उमराव कंवर जी महाराज की दिव्य प्रेरणा से संचालित मल्टी स्पेशलिस्ट श्री पार्श्वनाथ अस्पताल विगत 01वर्ष से काया कल्प होकर जन जन की सेवा में तत्पर है। एक से एक विशेषज्ञ डॉ की टीम के बाद पार्श्वनाथ अस्पताल नगर में नित नए स्वरूप में रोगियों की सेवा में जुटा हुआ है। गत दिनों ब्यावर जिला कलेक्टर कमलराम मीणा ने अस्पताल का निरीक्षण कर,कार्य प्रणाली एवम अस्पताल परिसर की साफ सफाई के साथ बेहतर चिकित्सा सुविधा देखकर अस्पताल प्रबंधन की पीठ थपथपाई।


पावन पगलिए से तीर्थ प्रबंधन हुआ अभिभूत
श्रमण संघीय,जैन दिवाकरीय,
स्वर्ण संयम साधिका उप प्रवर्तनी डॉ सुशील जी म सा एवं सहयोगी साध्वी सुमधुर गायिका रजत संयम आराधिका श्रद्धाश्री ने सहज रूप से पार्श्वनाथ अस्पताल में महासाध्वी उमराव कंवर जी महाराज की जय जयकारों के साथ पावन पगलिए किए। इस मौके पर समूचा अस्पताल परिसर भगवान पार्श्वनाथ एवम महायोगिनी साध्वी उमराव कंवर जी महाराज की जय जयकार से गूंज उठा। अस्पताल के महामंत्री कमलेश मोदी ने अस्पताल प्रबंधन के साथ साध्वी मंडल को विधिवत वंदन नमन कर अगुवाई करते हुए संयम साधिका का अभिनंदन किया। साध्वी मंडल के पावन पगलिए पाकर अस्पताल प्रबंधन खूब अभिभूत हुआ।
अस्पताल का नया स्वरूप काया कल्प देखकर अचंभित साध्वी मंडल
उप प्रवर्तनी डॉ सुशील जी महाराज एवम साध्वी श्रद्धा श्री महाराज को अस्पताल महामंत्री कमलेश मोदी ने पूरे अस्पताल परिसर का अवलोकन करवाने के साथ अस्पताल की सेवाओं एवम परिसर के नित नए आयामों एवम काया कल्प की बारीकी से जानकारी दी तो साध्वी मंडल अस्पताल का इतने कम समय में इतनी प्रगति देखकर अचंभित हुई। और साथ ही खूब खूब आशीर्वाद दिया। साध्वी मंडल ने ट्रस्ट मंडल को साधुवाद देते हुए महासाध्वी श्री उमराव कंवर जी की प्रेरणा से बने इस अस्पताल को नित नए आयामों की और अग्रसर होने की कहते हुए कहा कि ट्रस्ट मंडल एवम प्रबंधन असहाय एवम गरीब वर्ग का विशेष ख्याल रखे साथ ही देश के नामी ख्यातनाम एवम स्पेशलिस्ट डॉ की टीम को लाने का सद्र्प्रयास कर बेहतर इलाज मुहैया कराए।जिससे क्षेत्र के वाशिंदो का जयपुर,
अहमदाबाद सहित महानगरों की आवाजाही बंद हो साथ ही वहां के मरीज ब्यावर आए ऐसा कार्य की पहल करे।
चिकित्सकों के व्यवहार एवम कार्य शैली से हुई गदगद साध्वी श्री
साध्वी मंडल के अस्पताल परिसर का अवलोकन करने के बाद संस्था महामंत्री कमलेश मोदी एवम समाज सेवी प्रकाश जैन के साथ वरिष्ठ दंत विशेषज्ञ डॉ हीना व्यास, डॉ रौनक खत्री, डॉ अंजुला सहित डॉ की टीम से मिले तो उनके दीर्घ कालीन अनुभव एवम व्यवहार से खूब प्रभावित हुए।इस मौके पर डॉ हीना व्यास से साध्वी श्रद्धाश्री महाराज अपना उपचार कर बहुत संतुष्ट दिखाई दी।
मरीजों को दिया महामांगलिक, पुलकित हुए रोगी एवम परिवार जन
वरिष्ठ महासती डॉ सुशील जी महाराज ने मरीजों के निवेदन पर सामूहिक तौर पर सभी रोगियों एवम उनके परिजनों को जैन धर्म का दिव्य महा मांगलिक नवकार महामंत्र के साथ सुनाया तो सभी ने पूरी आस्था श्रद्धा से सुन कर साध्वी मंडल का आभार जताया।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,अनिल कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर किशनगढ़ ब्यावर पाली

Chhattisgarh Entertainment