ब्यावर में वैश्य समाज को संगठित करने की अनुपम पहल… नरेश मितल अध्यक्ष एवम  दिलीप बाबेल को महामंत्री की कमान

ब्यावर में वैश्य समाज को संगठित करने की अनुपम पहल… नरेश मितल अध्यक्ष एवम दिलीप बाबेल को महामंत्री की कमान

(प्रकाश जैन)
ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 11 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा वैश्य समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूरे प्रदेश भर में सेवा समर्पित नए पदाधिकारियो की नियुक्ति की गई है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में ब्यावर जिले हेतु नरेश मित्तल को जिला अध्यक्ष तथा समाज सेवी दिलीप बाबेल को जिला महामंत्री की
कमान सौंप कर उन्हे संस्था के हित कार्य करने हेतु कहा गया है।
वैश्य समाज के 300 से ज्यादा घटकों को एक मंच पर लाने का ध्येय
मीडिया प्रभारी रूपेश कोठारी के अनुसार वैश्य समाज के 300 से अधिक घटकों को एक मंच पर लाने व समाज एकता को मजबूत एवम दृढ़ करने के ध्येय से अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की स्थापना की गई है। संगठन के माध्यम से वैश्विक स्तर पर वैश्य समाज को जोड़ना और सशक्त बनाना है।


सेवा समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करें
प्रदेश संगठन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा कि वे ब्यावर जिले की सभी तहसीलों में वैश्य समाज के सेवा समर्पित,सक्रिय जागरूक कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए उन्हें फेडरेशन की सदस्यता दिलवाएंगे तथा जिला स्तर पर मुख्य, महिला एवं युवा इकाई की कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
साथ ही 14 व 15 मार्च को प्रस्तावित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करेंगे।


पूर्व विधायक भूतड़ा सहित संस्था प्रमुखों ने जताया हर्ष दी बधाई…
बंसल एवम बाबेल की नियुक्ति पर पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, पूर्व जिला महामंत्री पवन जैन,निर्मल बंसल,रमेश बंसल, महेंद्र सांखला,प्रकाश मेहता,नितेश गोयल,महेंद्र सलेमाबादी,रतनलाल भंसाली,देवराज लोढ़ा, हेमंत बाबेल, अमित बंसल, निखिल जिंदल, आर.सी. गोयल, श्रवण बंसल, अनिल बाबेल, रूपेश कोठारी, महावीर नाहटा, मुकेश गर्ग, पवन रायपुरिया, सतीश गर्ग, राधेश्याम डाणी, सम्पतराज नाहटा, अनराज तातेड, दीपक बाफना, मानक डाणी, सतीश सराफ, अनिल सराफ, संजय घिया, नितिन खंडेलवाल, अनुज खंडेलवाल, शरद खंडेलवाल, प्रशांत पाबुवाल, सुशील, दिलीप जाजू, राजेंद्र काबरा, मनीष दरक, नारायण हेडा, मुकेश भूतड़ा, अजय सोमानी, विकास गर्ग, राजेश छल्लानी, अरिहंत काकरिया, राजेन्द्र खण्डेलवाल, मनीष भंसाली, तिलक महेश्वरी, अनिल भरडिया, दीपक झवर एवं कमल छाजेड़ सहित अनेक समाज सेवियों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

सभी ने आशा व्यक्त की कि नए पदाधिकारी समाज में संगठन को और मजबूत करते हुए वैश्य समाज के हितों के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।
प्रकाश जैन,अमित मेहता
वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,अनिल कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर किशनगढ़ ब्यावर पाली

Chhattisgarh