श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति महाविद्यालय में अमेरिका के समाज सेवी कमलेश मेहता ने 13 कम्प्यूटर भेंट कर किया पुण्य का अर्जन

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति महाविद्यालय में अमेरिका के समाज सेवी कमलेश मेहता ने 13 कम्प्यूटर भेंट कर किया पुण्य का अर्जन

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 11 मार्च।
(प्रकाश जैन)
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति सेवा एवम बालिका शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नित नए आयामों की और अग्रसर है। संस्था द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में कन्या शिक्षण उन्नयन के लिए देश विदेशों से भामाशाह दिल खोलकर बालिका शिक्षा के विकास में सतत सहयोग कर बालिका शिक्षा का अलख जगाने में जुटे हुए हैं।
बालिका शिक्षा की महता को समझते हुए देश के ख्यातनाम ’प्रसिद्ध चिंतक,समाजसेवी, द साऊथ एशियन टाइम्स न्यूयॉर्क के चेयरमैन, अपनी मातृभूमि के अनन्य उपासक, ब्यावर की पावन माटी के उर्वरा रत्न कमलेश मेहता ने अपने संचित धन का सर्वोत्तम उपयोग कर महिला शिक्षा उन्नयन एवं शैक्षणिक सुविधाओं की अभिवृद्धि हेतु दान के संकल्प को अपनाकर एक अनूठा अनुपम आदर्श स्थापित किया है।
डॉ नरेंद्र पारख ने कमलेश मेहता का जताया आभार,किया बहुमान
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति कें सेवा समर्पित मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख ने मेहता परिवार का महिला शिक्षा उन्नयन हेतु आभार प्रदर्शित करते हुए बताया कि सुश्रावक सेठ साहब निर्मलचंद जी कमलेश जी मेहता परिवार द्वारा लगभग तीन लाख रुपए की लागत से 13 कम्प्यूटर्स संस्था को उपलब्ध करवाए गए है साथ ही पूर्व में भी लगभग दो लाख की धनराशि से 6 कंप्यूटर्स प्रिंटर्स भी महाविद्यालय को उपलब्ध करवाए गए थे। डॉ पारख ने मेहता परिवार के सेवा कार्यों के प्रति उदार भावों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए नेक कार्य की दिव्य अनुमोदना करते हुए मेहता परिवार का स्वागत करते हुए बहुमान किया।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन अनिल कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुरब्यावरपाली

Chhattisgarh