ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 12 मार्च।
(प्रकाश जैन)
नगर की समाज सेवा में अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद,स्वामी विवेकानंद शाखा के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत नगर की मातृ शक्ति को सेवा कार्यों से जोड़ने हेतु,मानवता के कल्याण के तहत एक विराट महिला एवम बाल मेला का भव्य एवम दिव्य आयोजन ब्यावर में किया जा रहा है।
भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा अध्यक्ष समाज सेविका वर्षा तापड़िया ने अमर छत्तीस गढ़ के राजस्थान प्रमुख प्रकाश जैन से मोबाइल पर बतियाते हुए बताया की 14 मार्च शुक्रवार को संस्था प्रमुखों के सानिध्य में अजमेर रोड स्थित अमर कुंज में शुक्रवार दोपहर 03 बजे से रात 08 बजे तक महिला एवम बाल मेला “कलाकृति” का दिव्य आयोजन किया जायेगा।

संस्था के इस विशेष जलसे के सम्मानीय अतिथि डॉ स्वाति सिंहल,अनुपमा भाटी व समाज सेविका संतोष अपूर्वा रांका होंगे।
मेला संयोजक संयोजक निधि निधि झंवर एवम राधिका माहेश्वरी ने बताया कि संस्था के तत्वाधान में आयोजित मेले की जोरों शोरों से तैयारियां जारी है संस्था प्रमुखों के नेतृत्व में महिला एवं बाल मेले के आयोजन में व्यापक तैयारियां की जा रही है इस हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर आयोजन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

संस्था सचिव स्वाति राठी ने बताया कि परिषद के तत्वाधान में लगने वाला महिला एवम बाल मेला अदुभत एवम अनूठा होगा। ये मेला सबके आकर्षण का खास केंद्र होगा। शुक्रवार दोपहर 03 बजे इस मेले कलाकृति का दिव्य आगाज श्री गणेश भगवान को दीप प्रज्वलित कर,जलसे के प्रमुख अतिथि फीता काटकर करेंगे।
मेले में होंगे आकर्षक गेम्स एवम अनूठी प्रतियोगिताएं
संस्था अध्यक्ष वर्षा तापड़िया ने बताया कि महिला एवं बाल मेले में आमजन को जोड़ने हेतु प्रवेश
निःशुल्क रखने के साथ साथ छोटे छोटे नोनिहालो हेतु भी जबरदस्त गेम्स रखे गए है हर वर्ग को आकर्षक एवम अनूठे गेम्स से जोड़ने की संस्था की भावना है इस हेतु संस्था की एक खास टीम इस कार्य की ओर समर्पित भावों से जुटी हुई है।

खाने पीने से लेकर अनेक मन मोहक स्टाल्स लगेगी मेले में
संस्था प्रमुख प्रवीण जैन ने अमर छत्तीस गढ़ राजस्थान ब्यूरो प्रमुख प्रकाश जैन को जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के वित्त सचिव संदीप अग्रवाल,महिला प्रमुख शशि
अग्रवाल व विजय झंवर सहित संस्था की संपूर्ण टीम मेले को भव्य बनाने में जुटे हुए है। श्री जैन एवम झंवर ने बताया कि इस कलाकृति में खाने पीने से लेकर स्किन केयर सहित विविध स्टालस के अलावा अनेक अनूठी एवम अनुपम प्रतियोगिताएं भी मेले में शिरकत करने वालो को खास आनंद देगी।
मेला संयोजक निधि झंवर व राधिका माहेश्वरी ने बताया कि मेले के दौरान बच्चों एवम महिलाओ के लिए विविध प्रतियोगीताओ के तहत मौके पर ही 14 वर्ष तक की बालिकाओं के पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता, 14 वर्ष एवम उसके ज्यादा उम्र की बालिकाओं एवं महिलाओ के लिए महिला सशक्तिकरण विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता, मां बेटी बेटा युगल नृत्य,राजस्थानी वेश भूषा प्रतियोगिता,प्राचीन एवम आधुनिक वीरांगना वेशभूषा सहित कई प्रतियोगिताएं रखी गई है।
संस्था अध्यक्ष वर्षा तापड़िया में बताया कि विजेता प्रतिभागियों को मेले के समापन पर एक विशेष समारोह में आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,अनिल कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट
एक्सप्रेस न्यूज चैनल
जयपुर,किशनगढ़,ब्यावर,पाली

