ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 12 मार्च
(प्रकाश जैन)
ब्यावर में घरेलू गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति को लेकर कलेक्टर कार्यालय में बैठक हुई।
जिला कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर कमलराम मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले की लगभग सभी गैस एजेंसियों के संचालकों ने बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक में जिला कलेक्टर श्री मीणा ने घरेलू गैस की वर्तमान स्थिति की व्यापक समीक्षा करते हुए गैस एजेंसियों के संचालकों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर सप्लाई करने के दिए निर्देश दिए साथ ही राज्य सरकार व गैस कंपनियों के निर्देशों से भी अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि हाल फिलहाल कॉमर्शियल गैस के वितरण पर रोक रहेगी बैठक में एडीएम ब्रह्मलाल जाट, एएसपी भूपेंद्र शर्मा एवम
एसीईओ डॉ गोपाललाल मीणा मौजूद थे।
नगर में गैस सप्लाई को लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने से एवम कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक जारी होने के बाद उपभोक्ता को असमंजस की स्थिति को देखकर जिला कलेक्टर श्री मीणा द्वारा गैस संचालकों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर सप्लाई करने के निर्देश से आमजन को राहत मिलेगी वहीं गैस की काला बाजारी करने वालो के मंसूबे सफल नहीं होंगे।

बढ़ती महंगाई, गैस कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन एवम धरना चांग गेट पर
देश में निरंतर बढ़ती महंगाई एवं घरेलू गैस रसोई गैस के कामों में वृद्धि को लेकर विरोध स्वरूप जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्यावर में गांधी सर्किल पर धरना प्रदर्शन किया जाएग।

जिला कांग्रेस कमेटी ब्यावर के जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी तथा सामाजिक कार्यक्रम हेतु कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्ध नहीं होने से आमजन को होने वाली भारी परेशानियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में इस विराट धरना प्रदर्शन में जिला स्तरीय पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होकर जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर किशनगढ़ पाली

