बलरामपुर के एक और जगह में मिली अफीम की खेती : पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, 2 करोड़ की अफीम भी जब्त

बलरामपुर के एक और जगह में मिली अफीम की खेती : पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, 2 करोड़ की अफीम भी जब्त

बलरामपुर(अमर छत्तीसगढ़) 13 मार्च । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है और 2 करोड़ रुपए का अफीम जब्त किया है।

हालांकि जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे दोनों गांव के ही रहने वाले हैं। बताई जा रही है कि इन्हीं की जमीन में तस्करों ने अफीम की खेती की हुई थी हालांकि पुलिस की टीम तस्करों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड में जाकर सर्च ऑपरेशन चल रही है।

इस पर अनुविभागीय अधिकारी कुसमी, थाना प्रभारी कुसमी के द्वारा एसएफएल, प्रशासन एवं अन्य संयुक्त टीमों को साथ लेकर घटना स्थल पहुंचकर अवैध अफीम का खेती होना पाया गया।

आरोपी सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया खेत में लगे फसल का देखरेख करते दिखे जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। जिन्हें पुलिस स्टॉफ के द्वारा घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ा गया।

Chhattisgarh