भारत विकास परिषद का महिला बाल मेला कलाकृति में भारी तादाद में महिलाएं उमड़ी

भारत विकास परिषद का महिला बाल मेला कलाकृति में भारी तादाद में महिलाएं उमड़ी

जयपुर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 14 मार्च।
(सुनील जैन)
भारत विकास परिषद का महिला बाल मेला कलाकृति अजमेर रोड अमर कुंज में संस्था के सेवा सन
समर्पित सदस्यों के अथक प्रयासों एवम विशेष मेहनत के चलते नए परवान पर रहा। मेले का भव्य आगाज सामूहिक गणेश स्तुति एवं श्री गणेश भगवान को दीप प्रज्वलित कर हुआ।
इस मौके पर मेले के विशिष्ठ अतिथियों ने मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। शनिवार अल सवेरे
से ही संस्था के तत्वाधान में आयोजित कलाकृति मेले की तैयारियों में मातृ शक्ति संस्था के प्रमुखों से साथ जुटी हुई दिखाई दी।
भारत विकास परिषद प्रमुख प्रवीण जैन सहित संस्था प्रमुख भी लगे है मेले को भव्य बनाने मे पूरे दिन जुटे हुए रहे।


मेले में प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे विविध गेम्स एवम अनूठी प्रतियोगिताएं
लगभग 05 घंटे से ज्यादा समय तक आयोजित इस विशेष जलसे में लगें अनेक प्रकार के स्टाल्स का महिलाओ सहित बच्चों ने जोरदार लुफ्त एवम आनंद उठाया।बच्चों सहित बालिकाओं ने भी गेम्स के साथ प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं के मन को मोह लिया गेम्स एवम विविध अदभुद प्रतियोगिताओ ने। महिलाओ ने शानदार व्यवस्था के लिए मेले के आयोजको का दिल से आभार जताया। गेम्स एवम अनेक प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को संस्था आकर्षक पुरुस्कारों से नवाजा गया। मेले में केवल महिलाओ व बालिकाओं के प्रवेश से ही मेला अपने आप में अनूठा रहा।
संस्था अध्यक्ष वर्षा तापड़िया,मेला संयोजक निधि झंवर,राधिका सचिव स्वाति राठी ,महेश्वरी,संस्था प्रमुख मेले के सूत्रधार संदीप अग्रवाल,विजय झंवर,महिला प्रमुख शशि अग्रवाल सहित संस्था की सेवा समर्पित टीम एवम कलाकृति मेले की विभिन्न समितियों के संयोजक लगातार 05 घंटे तक मेले को सुव्यवस्थित एवम कामयाब बनाने में लगे रहने से मेला वाकई अदभुद यादगार एवम ऐतिहासिक रहा।
मेले के सम्मानित अतिथि का गौरव का सम्मान भी मातृ शक्ति को ही दिया गया। मेले के विशिष्ट अतिथि डॉ स्वाति सिंहल,अनुपमा भाटी व सुश्राविका संतोष अपूर्वा थी सभी का संस्था की ओर से अभिनंदन किया गया। मेले में ब्यावर जिले सहित आस पास के क्षेत्रों से भरी तादाद मातृ शक्ति सहित बालिकाओं एवम नन्हे मुन्ने नौनिहालों ने हिस्सा लेकर मेले में खाने पीने की स्टाल्स पर होम मेड स्वादिष्ट व्यंजनों सहित फास्ट फूड के चटकारे लिए वहीं जमकर खरीदी की।
खास आकर्षण का केंद्र रही ऑर्गेनिक बॉडी एवम बॉडी केयर स्टॉल
कलाकृति मेले का खास आकर्षण का केंद्र बिंदु रही स्किन बॉडी केयर प्रोडक्ट की स्टाल.. इस स्टाल पर बॉडी एवम स्किन केयर का अनूठा व अदभुत खज़ाने एवम प्रभावी कलेक्शन का मातृ शक्ति सहित अतिथियों का मन मोहा। स्टाल पर स्किन केयर स्पेशलिस्ट टीम की नीरू जैन,तमन्ना व आशीष जैन ने महिलाओ की त्वचा से जुड़ी समस्याओं के कारगर उपाय बताते हुए असरदार सलाह दी। इस मौके पर गरिमा बॉडी केयर प्रोडक्ट के सी ओ प्रकाश जैन ने कहा की हमारे उत्पाद में केमिकल नही,अब त्वचा को मिलेगी ऑर्गेनिक प्यार की देखभाल। प्राकृतिक सुंदरता का असली राज गरिमा बॉडी स्किन केयर के साथ। श्री जैन सहित पूरी टीम ने ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की लंबी श्रृंखला की लोगों को व्यापक जानकारी देकर प्रभावित किया।
संस्था प्रमुख प्रवीण जैन सहित महिला प्रमुख वर्षा तापड़िया,सचिव स्वाति राठी ने सभी का स्वागत करते आभार जताया।
सुनील जैन अनिल कवाड़
पत्रकार और फोटो जर्नलिस्ट

Chhattisgarh