जीतो मैट्रिमोनी संजोग विवाह परिचय सम्मेलन, जवाहर भवन में होगा विशेष जलसा,तैयारियों में जुटी जीतो चेप्टर ब्यावर टीम

जीतो मैट्रिमोनी संजोग विवाह परिचय सम्मेलन, जवाहर भवन में होगा विशेष जलसा,तैयारियों में जुटी जीतो चेप्टर ब्यावर टीम

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 14 मार्च।
(प्रकाश जैन)
जीतो मैट्रिमोनी वर्टिकल के अंतर्गत जीतो ब्यावर चैप्टर द्वारा आयोजित किए जा रहे “संजोग विवाह परिचय मीटिंग का भव्य आयोजन रविवार को ब्यावर के जवाहर भवन में होगा। इस हेतु समारोह स्थल पर जोरो शोरो से तैयारिया की जा रही है।

जीतो इंटरनेशनल ब्यावर द्वारा मैट्रिमोनी मीट के तहत ब्यावर जिले सहित प्रदेश एवम देश के विभिन्न क्षेत्रों के युवक युवतियां सहित जीतो के प्रादेशिक प्रमुख गण शिरकत करेंगे।
जीतो विंग के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह के जलसे का दिव्य पोस्टर का विमोचन जिला कलेक्टर कमलराम मीणा द्वारा करने के बाद जीतो चेप्टर ब्यावर के प्रमुख लोगों ने जिले सहित अजमेर भीलवाड़ा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर इस सम्मेलन का न्योता दिया था।

समारोह की सूत्रधार कार्यक्रम संयोजक कमलेश बंट एवम मीडिया प्रभारी मनीष मेहता ने बताया कि विनोद नगर स्थित जैन जवाहर भवन आयोजित सम्मेलन में 28 वर्ष से अधिक आयु के अविवाहित युवक-युवतियों, तलाकशुदा तथा विधवा,विधुर वर्ग के लिए ब्यावर सहित संपूर्ण राजस्थान स्तर पर आयोजित किया गया है।

जिससे समाज के पात्र युवक-युवतियों को उचित जीवनसाथी चयन का सशक्त विश्वनीय मंच मिल सकेगाकार्यक्रम की जानकारी देते हुए कन्वीनर श्रीमती कमलेश बंट व संस्था अध्यक्ष रतन प्रकाश कोठारी ने बताया कि यह आयोजन समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने तथा वैवाहिक रिश्तों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
जीतो चैप्टर के चेयरमैन रतन प्रकाश कोठारी एवं चीफ सेक्रेटरी सुभाष ओस्तवाल ने इस पहल को सामाजिक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय बताया।

साथ ही समारोह को कामयाब बनाने एवम नए आयामों तक पहुंचाने में राजस्थान जॉन सेक्रेटरी यशवंत रांका,नरेंद्र बांठीया, प्रवीण मुथा, विनय छलानी बंट,विनोद नाहर,जीतो लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन रेणु रेछाजेड़, चीफ सेक्रेटरी जूली नाहटा जीतो यूथ विंग के सिद्धार्थ श्रीश्री माल,प्रवीण मकाना,पीयूष रांका चैप्टर मैनेजर अजय चौधरी सहित संस्था सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए है।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,आशीष जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर किशनगढ़ ब्यावर पाली

Chhattisgarh