राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 15 मार्च । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च, शुक्रवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के सफल संचालन को लेकर गुरुवार को माहेश्वरी भवन रामाधीन मार्ग में सर्व समाज के पदाधिकारियों एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा को सुचारू एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही निर्णय लिया गया कि वार्ड स्तर पर बैठकें कर तथा जनसंपर्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 19 मार्च, गुरुवार को हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में दोपहर 4 बजे महावीर चौक हनुमान मंदिर से बाइक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से शहर के समस्त सनातनियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देने का आह्वान किया गया।
बैठक का संचालन एवं संबोधन नंदु साहू, विष्णु साव, अनुप श्रीवास, योगेश बागड़ी, मनोज बैद, पवन डागा, शिव वर्मा, पवन पटेल, राधेश्याम गुप्ता, अरुण गुप्ता, शिव श्रीवास्तव, श्रीमती गीता साहू, मणीभास्कर गुप्ता, पारूल जैन, सरस्वती यादव सहित अन्य वक्ताओं ने किया।

