ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 15 मार्च ।
(प्रकाश जैन)
स्थानीय अजमेर रोड स्थित वंदे मातरम् गौशाला में आज श्री विद्यासागर युवा संगठन द्वारा जीव दया एवं गौ-सेवा का एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री १००८ आदिनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने मूक प्राणियों की सेवा का संकल्प दोहराया।
बीमार गौवंश हेतु औषधि दान
संगठन मंत्री अमित गोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन के सदस्य प्रातः काल गौशाला पहुँचे और गायों को हरा चारा खिलाकर पुण्य अर्जन किया। इसके साथ ही ‘वंदे गौ मातरम् चैरिटेबल ट्रस्ट सर्वजीव सेवाकेंद्र’ में आश्रित बीमार व दुर्घटनाग्रस्त गौवंश एवं अन्य मूक जीवों के उपचार हेतु संगठन की ओर से आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयाँ, इंजेक्शन, मरहम व अन्य चिकित्सा सामग्री भेंट की गई।
वैवाहिक वर्षगांठ को बनाया सेवामय
यह पुनीत कार्य श्रेष्ठी वीरकुमार, कमल कुमार, श्रीमती अनिता एवं रांवका परिवार द्वारा श्रीमान सन्मति एवं श्रीमती साक्षी जैन की पंचम वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। रांवका परिवार ने अपनी खुशियों को जीव सेवा से जोड़कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उपस्थित धर्मप्रेमियों ने परिवार के इस सेवा भाव की मुक्त कंठ से सराहना की।
संगठन अध्यक्ष कमल जैन व मंत्री कल्पेश जैन ने बताया कि भगवान आदिनाथ के सिद्धांतों—जीव दया, करुणा और ‘जियो और जीने दो’—से प्रेरित होकर संगठन पिछले लगभग एक वर्ष से लगातार भोजन सेवा, जीव दया और सामाजिक हित के कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस सेवा कार्य में संगठन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष कमल जैन, मंत्री कल्पेश जैन, संगठन मंत्री अमित गोधा, उज्जवल काला, सुमित पहाड़िया, यश पहाड़िया, अंशुल रानिवाला, चंद्रेश रावका, अक्षत कटारिया, सन्मति रावंका, आशीष गदिया, अमित बाकलीवाल, राहुल गदिया, अरुण कासलीवाल, हितेश रावंका, पीयूष कासलीवाल, चंचल जैन, दीपक काला, संदीप जैन, पुष्प काला, दीपांशु जैन, मोहित जैन, सन्मति रावका, वैभव गंगवाल उपस्थित थे।
वहीं महिला शक्ति में प्रीति जैन, अपेक्षा जैन, पारुल गोधा, दीपिका जैन, साक्षी जैन, अपेक्षा जैन, प्रियंका जैन, अमानी जैन, आशिमा जैन, अक्षिता जैन, चन्द्रकांता जैन, रेणुका जैन, नीतू जैन, मोहि जैन, शिप्रा जैन, आराध्या जैन सहित अनेक बच्चों ने भी गौ-सेवा का लाभ लिया। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,सुनील जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर पाली

