“जीतो” संजोग समारोह में उमड़े युवतियां युवा एवम प्रतिभागी

“जीतो” संजोग समारोह में उमड़े युवतियां युवा एवम प्रतिभागी

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) , 15 मार्च

(प्रकाश जैन)

नवकार महामंत्र के पावन सामूहिक दिव्य स्मरण से संजोग जलसे का हुआ भव्य आगाज,समूचा क्षेत्र हुआ नवकार मय

जीतो इंटरनेशनल ब्यावर चेप्टर के अध्यक्ष रतन प्रकाश कोठारी,महामंत्री सुभाष ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष निर्मल खींवसरा जीतो संजोग समारोह के सूत्रधार कार्यक्रम कन्वीनर कमलेश बंट ने जीतो द्वारा आयोजित समारोह संजोग के मुख्य उद्देश्य संस्था के उन्नयन व विकास के दीर्घ आयमों की व्यायक जानकारी दी।

समारोह में आज सवेरे से अब तक लगभग 111 प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर जीतो के इस अदभुद समारोह के साक्षी बने।

समारोह में जीतो अपेक्स के सूत्रधार समाज सेवी विनोद नाहर ने संस्था के द्वार आयोजित समारोह में आए अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया
इस मौके पर जीतो फाउंडर चेयरपर्सन वीना नाहर ने अपने आशिर्वाचनो से समारोह की कामयाबी का एक बार पुनः पूरी टीम का संकल्प जताया।

लेडिज विंग चेयरमैन रेणु छाजेड़ सचिव झूली नाहटा,यूवा विंग सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल,मोहित कूम्मठ जीतो चित्तौड़ जॉन सेक्रेटरी यशवंत रांका,जीतो ब्यावर यूनिट के सेवा समर्पित सदस्यों ने व्यवस्था में सहयोग प्रदान कर समारोह को नई ऊंचाइयां प्रदान की,समारोह में सह कन्वीनर मनीष मेहता जितेंद नाबेडा सहित जीतो तीनो विंग के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


प्रकाश जैन,अमित मेहता
वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,अनिल कवाड़ फोटो जर्नलिस्ट
एक्सप्रेस न्यूज चैनल
जयपुर किशनगढ़,ब्यावर पाली

Chhattisgarh