तुलसी साहित्य अकादमी की जिला इकाई गठित वीरेन्द्र बहादुर सिंह राजनांदगांव और डॉ प्रशांत झा खैरागढ़ के अध्यक्ष बने

तुलसी साहित्य अकादमी की जिला इकाई गठित वीरेन्द्र बहादुर सिंह राजनांदगांव और डॉ प्रशांत झा खैरागढ़ के अध्यक्ष बने

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 16 मार्च । तुलसी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहन तिवारी आनंद ने अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष संजीव ठाकुर की अनुशंसा पर वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक वीरेन्द्र बहादुर सिंह को तुलसी साहित्य अकादमी की राजनांदगांव जिला शाखा एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रशांत झा को खैरागढ़ – छुईखदान – गंडई जिला शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया है ।

श्री सिंह को तुलसी साहित्य अकादमी राजनांदगांव की जिला कार्यकारणी एवं डॉ. प्रशांत झा को खैरागढ़ – छुईखदान – गंडई की  जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को सम्पादित करने हेतु अधिकृत किया गया है।


वीरेन्द्र बहादुर सिंह एवं डॉ. प्रशांत झा की नियुक्ति पर उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है  और उम्मीद की है कि इन नयी नियुक्तियों से संस्कारधानी और संगीत नगरी में साहित्यिक गतिविधियां और गतिमान होगी ।

Chhattisgarh