ममता नगर से मोतीपुर तक चला अतिक्रमण हटाव

ममता नगर से मोतीपुर तक चला अतिक्रमण हटाव

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 16 मार्च। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने एवं सुगम आवागमन के लिए नगर निगम द्वारा समय समय पर निरीक्षण कर अवैध रूप से कब्जा करने तथा अतिक्रमण कर ठेला खोमचा व पसरा लगाने, नाली के उपर अतिक्रमण करने तथा मलमा रखने वालो को समझाईस देने व हटाने की कार्यवाही निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित दस्ता सुनियोजित अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है।

टीम के द्वारा दुकान का समान अंदर रखने, अतिरिक्त लगे शेड हटाने समझाईस दी जा रही है। इसी कडी मेें आज अतिक्रमण दस्ता ममता नगर से मोतीपुर तक अभियान चलाकर ठेला व गुमटी हटाये तथा अतिरिक्त लगे शेड, सिड़ी व चबुतरा जेसीबी से तोडा गया।


आज के अभियान में उप अभियंता तिलक राज ध्रुव, सह उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी गोस्वामी, प्र.पटवारी मिलीन्द्र रेड्डी व गणेश झा सहित निगम का अमला उपस्थित रहा।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने नागरिको एवं व्यापारियो से अपील करते हुये कहा है कि शहर के चौक चौराहो एवं रोड में पसरा व ठेला खोमचा न लगावे। रोड में पसरा आदि लगाने से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

इसी प्रकार सडक में मलमा या मटेरियल रखने से गंदगी फैलती है। उन्होने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्यवाही करेगी उससे पूर्व हटा लेवे अन्यथा बिना सूचना हटाकर जुर्माना वसूला जावेगा।

Chhattisgarh