राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला राजनांदगांव की प्रथम महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक आज भाजपा कार्यालय में गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री मूलचंद लोधी ,रवि सिन्हा और प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा कैलाश शर्मा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष दादू सोनकर द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मंच का कुशल संचालन जिला महामंत्री मनीष सोनी ने किया।
सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि, “किसान मोर्चा की भूमिका किसानों की आवाज को मजबूत करने में सबसे अहम है। मोर्चा के माध्यम से किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।”

