राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 17 मार्च / शहर के डोंगरगांव रोड स्थित नव जीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग डेढ़ हजार मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा कर एक इतिहास रचा है।
उक्त निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में तीन दिनों तक हजारो की भीड़ उमड़ी रही है। शहर में यह पहला एवं ऐसा निराला शिविर रहा जिसमें मरीजों के लिए भोजन- पानी नास्ते की सुविधा के अलावा सोनोग्राफी, इको टेस्ट, एण्डोस्कोपी व कोलोनोस्कोपी सहित ईसीजी व सुगर टेस्ट की सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क थी।
शिविर में सेवाएं दे दर्जन भर से ज्यादा डाक्टरों में से सबसे वरिष्ठ जिला चिकित्सालय के जाने- माने सर्जन रहे एंडोस्कोपी विशेषज्ञ डॉ एम के दिवाकर ने पेट की शिकायत ले कर आए दर्जन भर के करीब मरीजों का न केवल उपचार किया एंडोस्कोपी सर्जरी भी कर उन्हें राहत पहुंचाई।
मरीजों को नाक कान गला, से लेकर दंत रोग, केंसर रोग , नर्व सिस्टम की शिकायत,नेत्र रोग , हड्डी रोग सहित अन्य रोगो की निशुल्क स्वास्थ्य सेवाए देने जुटे विशेषज्ञ डाक्टरों ने अपने उपचार से न केवल मरीजों को सेस्टीफाइड किया निशुल्क टेस्ट सुविधा दिलाकर मरीजों का दिल भी जीत लिया।

दर्जन भर से ज्यादा डाक्टरों ने दी निशुल्क उपचार सेवा नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के डाक्टर चेतन साहू ने बताया कि शुक्रवार 13 मार्च से प्रारंभ एवं 15 मार्च तक चली इस निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन रहे शहर के वरिष्ठतम डॉक्टर एम, के दिवाकर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विप्लव चंद्राकर, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ सौरभ जैन न्यूरोलाजिस्ट डॉ ताज मो डॉ ताज मो० सिद्दीकी सहित प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ नेत्र, रोग ,नाक कान गला रोग चर्म रोग ,दंत रोग व अन्य रोगो के लगभग एक दर्जन से ज्यादा विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने शिविर को अपनी निशुल्क सेवाएं दी और मरीजों का निःशुल्क चेकअप कर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई।
उन्होंने बताया कि उक्त मेगा चिकित्सा शिविर में रोजाना साढ़े तीन सौ से चार साढ़े चार मरीज स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने आ रहे थे। अंतिम दिन रविवार को लगभग पांच सौ से ज्यादा मरीज निशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने आए जिससे शिविर में लोगों की पैर रखने तक के लिए जगह नहीं थी। अपराह्न 4 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की चिकित्सा सेवाएं लेने मरीजों का तांता लगा रहा।

