ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 17 मार्च।
(प्रकाश जैन)
श्रमण संघीय वरिष्ठ प्रवर्तनी,साध्वी रत्ना महासाध्वी श्री राजमति जी म. सा*.ने ब्यावर जैन समाज की विनती को मान देते हुए ब्यावर में भव्य पदार्पण किया।
श्री मरुधर केसरी सेवा ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष जिले के ख्याति प्राप्त भामाशाह,समाजसेवी राजेन्द्र कुंकुलोल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रमण संघीय वरिष्ठ महासती श्री राजमति जी महाराज अजमेर से पैदल विहार कर जैन समाज के लब्ध प्रतिष्ठित श्रावक भामाशाह राजेंद्र सिद्धार्थ कर्णावट के आग्रह पर अजमेर रोड स्थित उनकी वाटिका सुख सागर में पावन पगलिए किए।

इस मौके पर महाराज श्री ने अल्प प्रवास कर कर्णावट परिवार सहित धर्म प्राण श्रद्धालुओ को धर्म के मर्म को समझने का आह्वान करते हुए नित्य धर्म साधना पर जोर दिया। इस मौके पर श्री वीर संघ के अध्यक्ष कोकिल कंठी गायक महेंद्र सांखला,एवम निवर्तमान अध्यक्ष परम गुरु भक्त प्रकाश मेहता भी मौजूद थे। श्री वीर संघ के दोनों प्रमुखों ने वरिष्ठ साध्वी रत्ना श्री से नगर के प्रमुख जैन स्थानक पिपलिया बाजार पधारने की पुरुजोर शब्दो में विनती की।

*परम गुरु भक्त राजू भाई पगारिया की विनती पर मंगलवार शाम को पहुंचे ओ.के.प्लस*
परम गुरु भक्त श्री कुंकुलोल ने बताया कि तपस्विनी महासती रत्ना श्री राजमति जी म.सा.अपनी सहयोगी साध्वी डॉ राज रश्मि जी,साध्वी राजलशी जी एवम साध्वी राज कीर्ति जी के साथ सुख सागर से मंगलवार दोपहर 4.30 बजे विहार कर समाज सेवी परम गुरु भक्त श्री राजेंद्र जी पगारिया की विनती को तवज्जू देते हुए अजमेर रोड स्थित ओ के प्लस पहुंचे। साध्वी मंडल ने अल्पकालीन प्रवास के तहत रात्रि विश्राम यहीं किया।इस दौरान सहज रूप से दर्शन वंदन व तत्व एवम धर्म चर्चा का श्रद्धालुओ को लाभ मिला।
आज बुधवार को पधारेंगे मुक्ता मिसरी भवन
मुक्ता मिसरी न्यास के राजू सा ओस्तवाल एवम महामंत्री राजू भाई कुंकूलोल ने बताया कि महासती मंडल आज बुधवार सवेरे लगभग 08 बजे विहार कर अजमेरी गेट होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से परमेश्वर नगर मार्ग स्थित मुक्ता मिश्री भवन पहुचेंगे। जहां अल्पकालीन प्रवास रहेगा। मुक्ता मिसरी भवन पहुंचने पर मुक्ता मिसरी न्यास के पदाघिकारी सहित जैन समाज के विभिन्न घटकों के प्रमुख गण वंदन नमन कर प्रभु महावीर,मिश्री गुरु,रूप गुरु सहित माताजी महाराज की जय जयकारों के साथ अगुवाई करेंगे।
अजमेर चातुर्मास कर पधारे ब्यावर,आगामी वर्षावास जोधपुर में होगा
यूवा समाज सेवी प्रकाश जैन ने बताया कि महासती मंडल अपना चातुर्मास सम्राट पृथ्वीराज चौहान की नगरी अजमेर में ऐतिहासिक व प्रभावी में सम्पन्न कर अजमेर ब्यावर जिले में जिन वाणी का पावन डंका बजाते हुए ब्यावर पहुंचे।नगर में अल्प कालीन प्रवास पूर्ण कर गांव गांव ढाणी ढाणी में जैन धर्म की दिव्य विभूति मरुधर केसरी मिसरी मल जी महाराज के पावन संदेशों का जन जन तक पहुंचाते हुए आगामी चातुर्मास हेतु ब्यावर,पाली,जोधपुर जिले में भगवान महावीर के संदेशों का अलख जगाते हुए चातुर्मास स्थल जोधपुर पहुंचेंगे। साध्वी मंडल के ब्यावर पदार्पण एवम प्रवास को लेकर समूचे जैन समाज में खासा उत्साह एवम उमंग का माहौल है।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,आशीष जैन
फोटो जर्नलिस्ट जयपुर,ब्यावर,किशनगढ़,पाली

