ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 17 मार्च।
प्रकाश जैन)
जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्म-कल्याणक महोत्सव को लेकर सकल जैन समाज में खासा उत्साह एवम् उमंग का माहौल है। महोत्सव के 05 दिवसीय भव्य आयोजन का शुभारंभ सकल जैन समाज के सामूहिक नवकार महामंत्र के दिव्य उद्घोषों से होगा।
पूरे विश्व में एक ही समय जगेगा नवकार का अलख
जैन धर्म के सबसे शक्ति शाली महामंत्र को विश्व में अलख जगाने के ध्येय से विश्व नवकार दिवस गत वर्ष से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है।विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर 09 अप्रैल को ब्यावर सहित पूरे देश और दुनिया में एक ही समय नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप होगा।
जीतो इंटर नेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन ,ब्यावर यूनिट के तत्वाधान में जैन जवाहर भवन में 09 अप्रैल, को सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप होगा। इस अद्भुत अध्यात्म आयोजन की सूत्रधार कार्यक्रम संयोजक वीना नाहर ने बताया कि सैकड़ों श्रद्धालु श्रावक- श्राविकाएं एक आसन पर, एक समय, एक स्वर में विश्व- शांति हेतु नवकार को गुंजाते हुए समूचे नगर में धर्म- अध्यात्म की ज्योत जलाएंगे।

जीतो इंटरनेशनल की शान्ति की मशाल सामूहिक नवकार महामंत्र आयोजन को व्यापक विस्तार देने हेतु विधिवत संचालन हेतु नवकार उत्सव का औपचारिक आगाज़ जवाहर भवन में वीना नाहर,सुभाष ओस्तवाल,रतन प्रकाश कोठारी ने किया।
आयोजन से जुड़े समाज सेवी प्रकाश जैन ने बताया कि विश्व नवकार महामंत्र आयोजन की कामयाबी को लेकर बुधवार सवेरे 09 बजे सूरज पोल गेट स्थित गणपति मंदिर के दिव्य दर्शन कर नगर में विराजमान साधु- संतों एवम् साध्वी- मंडल के दर्शन एवम् दिव्य महा-मांगलिक श्रवण कर आयोजन से जन-जन को जोड़ने की जीतो की भावना है।
29 मार्च को मातृ शक्ति द्वारा जीतो के सेवा समर्पित टीम के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा।जीतो ब्यावर यूनिट के अध्यक्ष रतन प्रकाश कोठारी सचिव सुभाष ओस्तवाल एवम आयोजन संयोजक वीना नाहर तथा सह संयोजक मनीष मेहता व पीयूष रांका ने जिले के धर्म-प्राण जन-जन को इस आयोजन से जुड़कर मनुज जीवन को सार्थक बनाने का आह्वान किया है।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,आशीष जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर,ब्यावर,किशनगढ,पाली

