रामकृष्ण हॉस्पिटल में तीन सफाई कर्मियों की मौत : भूपेश बघेल ने दोषियों पर की सख्त कार्रवाई की मांग

रामकृष्ण हॉस्पिटल में तीन सफाई कर्मियों की मौत : भूपेश बघेल ने दोषियों पर की सख्त कार्रवाई की मांग

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 18 मार्च । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में गटर की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मचारियों की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है।

उन्होंने कहा कि सफाई के नाम पर किसी व्यक्ति की मौत हो जाए यह छोटी घटना नहीं है। चाहे अस्पताल प्रबंधन हो या काम कराने वाली एजेंसी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

पार्टी मीटिंग के लिए भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने असम में कांग्रेस उपाध्यक्ष नव ज्योति तालुकदार के इस्तीफे पर कहा, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

बीजेपी कांग्रेस नेताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही। हिमंता शर्मा डराने धमकाने ओर लालच देने का काम कर रहे। भूपेन बोरा ने भी कुछ समय पहले इस्तीफा दिया था, उस वक्त भी कुछ नहीं हुआ। किसी के आने-जाने से फर्क नहीं पड़ता।

Chhattisgarh