रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में तीन लोगों की मौत पर सुस्ती : अब तक पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR, रातों- रात हटा दी गई डेड बॉडी

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में तीन लोगों की मौत पर सुस्ती : अब तक पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR, रातों- रात हटा दी गई डेड बॉडी

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 18 मार्च । रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के सीवरेज टैंक की सफाई के लिए उतरे तीन मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है। इस बीच मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गटर में उतारकर मारने का आरोप लगाया है।

टिकरापारा थाना से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों मजदूरों की मौत के मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है, लिहाजा अब तक किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।

इस बीच मृतक मजदूरों के परिजन अस्पताल को बंद कर जिम्मेदारों को गिरफ़्तार करने की माँग कर रहे हैं। सवाल यह है कि कहीं मुआवज़े के मरहम से इस मामले को दफ़नाने की कहीं तैयारी तो नहीं की जा रही है।

सुबह लाश पोस्टमार्टम केंद्र में मिलती है, तो क्या इसमें पुलिस की भी मिलीभगत है? किसके कहने पर लाश को रातों-रात हॉस्पिटल से ग़ायब किया गया? इस मामले में पुलिस मौन क्यों हैं? अगर पुलिस की जानकारी के बग़ैर लाशों को शिफ़्ट किया गया है, तो पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की?

Chhattisgarh