सरगुजा ओलंपिक पहुंची महिला पहलवान गीता फोगाट : खिलाड़ियों से मुलाकात कर बोलीं- बेटियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं

सरगुजा ओलंपिक पहुंची महिला पहलवान गीता फोगाट : खिलाड़ियों से मुलाकात कर बोलीं- बेटियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं

अंबिकापुर(अमर छत्तीसगढ़) 21 मार्च । भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान गीता फोगाट पहलवान सरगुजा ओलंपिक में शामिल होने के लिए अंबिकापुर पहुंची। जहां उन्होंने कहा कि, अभिभावक अपनी बेटियों को आगे बढ़ने में साथ दें।

छत्तीसगढ़ सरकार सरगुजा व बस्तर ओलम्पिक का आयोजन कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने काम कर रही है। आगे बढ़ने की चाहत हो तो दूरस्थ गावों की बेटियां भी आगे बढ़ सकती हैं। गांव की बेटियां शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होती हैं। उन्हें इसी तरह आगे बढ़ाने की है जरूरत, सरकार बेटियों के लिए काम कर रही है।

सरगुजा ओलंपिक में भाला फेक, खो खो, मलखम्भ, वालीबाल, सहित 12 विधाओं के खेलो का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, MCB, कोरिया जिले से खिलाडी पहुंचे हुए हैं। उद्घाटन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय पहलवान और ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली गीता फोगाट भी शामिल हैं।

Chhattisgarh