ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 21 मार्च
(प्रकाश जैन)
केवल 16 वर्ष की उम्र में सतरंगी दुनिया को त्यागकर अजमेर निवासी अंजू जैन आगामी 19 अप्रेल को मारवाड़ जंक्शन के निकट शिक्षा नगरी राणावास में संयम पथ अंगीकार कर जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करेगी।
04 साल से वैराग्य जीवन बिता रही मुमुक्षु जैन धर्म के विविध विषयों के गहन अध्ययन में जुटी हुई है
श्री मरुधर केसरी सेवा समिति के सिरमौर भाभाशाह राजू भाई
कुंकुलोल ने बताया कि मुमुक्षु अंजु जैन श्रमण संघ की महाश्रमणी राजस्थान सिंहनी गुरु माता महासती श्री पुष्पवती जी माताजी महाराज एवं उपप्रवर्तिनी मरुधरा शिरोमणि सदगुरुवर्या डॉ राजमती जी म.सा की पावन प्रेरणा से संयम पथ की ओर अग्रसर हो रही है। मुमुक्षु अंजु अजमेर निवासी नौरत कंवर इंद्र सिंह चौहान की लाड़ली बेटी है। अंजू पिछले 04 वर्षों से महासती मंडल के पावन सान्निध्य में वैराग्य अवस्था में रहकर जैन धर्म के विविध के
थोकड़ों,सूत्रों एवम आगम का अध्ययन में पूरे सेवा समर्पण भावो से जुटी हुई है।उसे प्रतिक्रमण सूत्र सहित अनेक थोकड़े कंठस्थ है।
बाल्यकाल में ही विरासत में मिले
सुसंस्कारों एवम जैन साधु संतो की पावन निश्रा में अंजू ने संयम पथ पर जाने का मन ही मन में सपना बुना।परिवार वालो की सहमति से एवम श्रमण संघ के प्रमुख संत एवम साध्वी मंडल के दिव्य आशीर्वाद से अंजू सांसारिक मोह माया को त्याग कर 19 अप्रेल को श्रमण संघ के प्रवर्तक श्री सुकून मुनि सा से मुखारविंद से जैन भगवती दीक्षा ग्रहण कर विधिवत जैन साध्वी बन जायेगी।
ब्यावर में कल होगा सम्मान एवम बहुमान
ब्यावर के मिश्री गुरु भक्त परिवार द्वारा रविवार दोपहर 1.30 बजे परमेश्वर नगर स्थित मुक्ता मिसरी भवन में एक समारोह में मुमुक्षु अंजु जैन के संयम ग्रहण करने के प्रभावी निर्णय की अनुमोदना करते हुए जैन समाज के विभिन्न घटको के प्रमुखों के नेतृत्व में अध्यात्म योगिनी डॉ साध्वी रत्ना श्री राजमति जी महाराज एवम उनकी सहयोगी साध्वियो के पावन निश्रा में बहुमान एवम अभिनंदन किया जाएगा।श्री वीर संघ के अध्यक्ष महेंद्र सांखला,पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद मेहता एवम श्री मरुधर सेवा समिति ब्यावर अध्यक्ष राजू भाई कुंकुलोल ने बताया कि रविवार दोपहर ही मुमुक्षु अंजु के सम्मान में महिला मंडल द्वारा चौबीसी गीतों का आयोजन होगा।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन आशीष जैन
अनिल कवाड़ विक्की जैन
जयपुर अजमेर ब्यावर पाली

