ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 21 मार्च।
(प्रकाश जैन)
परम पूज्या शताब्दी गौरवान्विता राजस्थान सिंहनी महाश्रमणी गुरुमाता महासती श्री पुष्पवती जी(माताजी) म.सा. की विशेष आज्ञा से परम पूज्या उपप्रवर्तिनी मरुधरा शिरोमणि संघ हिताषु सदगुरुवर्या डॉ.श्री राजमती जी म. सा.प्रखर वक्ता डॉ.साध्वी श्री राजरश्मि जी म.सा.आदि ठाणा–4 के पावन सान्निध्य में परमेश्वर नगर स्थित मुक्ता मिसरी भवन में सवेरे 08 से 09बजे तक लागतार सर्व विघ्ननिवारक महाप्रभावक सर्वसिद्धिदायक उवसग्गहरं स्तोत्र जाप हुआ।

श्रमण संघ की वरिष्ठ महासती रत्ना अध्यात्म योगिनी राजमति जी महाराज ने शुभ मूहर्त में लगातार एक घंटे तक श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं कों सामायिक साधना के साथ महाजाप करवाकर साधक साधिकाओं को ध्यान व जाप में गहरी डुबकियां लगवाई।
इस मौके पर संघ की उप प्रवर्तनी राजमति जी ने भक्त श्रद्धालुओ को महा मांगलिक श्रवण करवाया।जप में बैठने वाले सभी साधक साधिकाओ को सुमेरचंद महावीर कुमार ,आनंद जी आबड़ ने मंगल प्रभावना देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भक्तों को महासाध्वी राजमति जी के साथ साध्वी राज रश्मि जी,साध्वी राज लक्षी जी साध्वी राज कीर्ति जी आदि के दर्शन एवम धर्म चर्चा का लाभ मिला।

प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,आशीष जैन
अनिल कवाड़,विक्की जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर अजमेर ब्यावर पाली

