रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 21 मार्च। भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव 2625 के अंतर्गत वर्ष 2026 की समिति एवं एम एम जी परिवार रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मल्टी स्पेशलिट्टी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 22 मार्च रविवार को जैन दादा बाड़ी परिसर में सुबह 10 बजे से 2 बजे के किया जा है।
शिविर के बारे में जानकारी देते हुए डॉ अनिल जैन, भूपेंद्र कोटडिया, पारस भंसाली, रितेश पगारिया ने बताया की इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा विशेष परिक्षण एवं जांच की जाएगी।

इसके अलावा ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर, ई सी जी, सुनाई जांच, श्वसन जांच, स्पीच थेरेपी चश्मे के नंबर की जांच, आधुनिक मशीन द्वारा नेत्र एवं मोतियाबिन्द की जांच, फंडस केमरा द्वारा आंखों एवं पर्दे का स्कैन (सभी बुजुर्ग, बी पी, सुगर मरीजों के लिए विशेष जांच) किया जाएगा।

