राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 21 मार्च । मानव सेवा व जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा अपने आशीर्वादक राष्ट्रीय संत श्री श्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादा जी के आशीर्वाद से संस्था द्वारा संचालित गर्भगृह में विराजमान मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ बर्फानी आश्रम में हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र 19 मार्च गुरुवार को प्रारंभ हुए चैत्र नवरात्र पर्व पर माता की ज्योति सहित 2161 श्रद्धालुओं द्वारा ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की गई। चैत्र शुक्ल पक्ष पंचमी 23 मार्च सोमवार को मां पाताल भैरवी सहित समस्त देवी देवताओं का विशेष श्रृंगार एवं पूजन किया जाएगा।
मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में गौरी गणेश स्थापना पश्चात मंत्रोच्चार के मध्य माई ज्योत व गुरु ज्योत प्रज्ज्वलन की गई। इस सिद्धपीठ परिसर में 2161 ज्योतिकलश प्रज्ज्वलित किए गए हैं।
जिसमें अंचल के साथ ही देश के अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं व देश की सीमा पार विदेशों में रहने वाले आस्ट्रेलिया, बुस्टन शहर यूएसए, जर्मनी, कनाड़ा, दुबई, थानेवड बैंकाक के श्रद्धालुओं के द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित किए गए हैं।

पंचमी श्रृंगार 23 को व महाअष्टमी हवन 26 को
बर्फानी आश्रम स्थित मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में 23 मार्च सोमवार को चैत्र शुक्ल पंचमी के अवसर पर गणेश जी, हनुमान जी, मां पाताल भैरवी, मां राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या, भगवान भोलेनाथ, भैरव बाबा सहित समस्त देवी देवताओं का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।
सिद्धपीठ में महाअष्टमी हवन 26 मार्च गुरुवार को संध्या 6 बजे से श्रीयंत्र पर आधारित यज्ञशाला में एवं रामनवमी उत्सव व ज्योति कलश विसर्जन 27 मार्च शुक्रवार को प्रात: 10 बजे कुंवारी कन्या भोजन, 11 बजे माता की महाआरती, 12 बजे रामनवमी उत्सव, 12.15 बजे माई ज्योत विसर्जन तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से श्रद्धालुओं की ज्योति कलशों का विसर्जन किया जाएगा।

