रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 23 मार्च । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत का मामला सामने आने के बाद वन महकमें फेरबदल किया गया है। दो आईएफएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, प्रभाकर खलखो (2014), जो अब तक सरगुजा में प्रभारी वन संरक्षक (कार्य योजना मंडल) थे, उन्हें कोरिया में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) भेजा गया है। वहीं चन्द्रशेखर शंकर सिंह परदेशी (2020), जो कोरिया में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) थे, उन्हें सरगुजा में प्रभारी वन संरक्षक (कार्य योजना मंडल) के पद पर पदस्थ किया गया है।

