खल्लारी माता मंदिर में रोपवे हादसा : MLA द्वारिकाधीश यादव की अगुवाई में कांग्रेस ने 6 सदस्यीय जांच समिति की गठित

खल्लारी माता मंदिर में रोपवे हादसा : MLA द्वारिकाधीश यादव की अगुवाई में कांग्रेस ने 6 सदस्यीय जांच समिति की गठित

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 23 मार्च । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे हादसे की जांच के लिए कांग्रेस ने समिति गठित कर दी है। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 16 लोग हादसे में घायल हुए हैं।

पीसीसी चीफ दीपक बैज की जांच समिति ने 6 सदस्यों को शामिल किया गया है। विधायक द्वारिकाधीश यादव को समिति का संयोजक बनाया गया है।

नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालु महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित में खल्लारी माता मंदिर का रोप-वे केबल अचानक टूट गया। ट्रॉली झटके के साथ नीचे आ गिरी। इस हादसे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 17 से 18 श्रद्धालु गंभीर और मामूली चोटों के साथ घायल हुए हैं। रायपुर की रहने वाली आयुषी धावरे की मौत की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Chhattisgarh