रायगढ़ में फिर मिली अफीम की खेती : सब्जियों की बाड़ी के बीच मिली फसल, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ में फिर मिली अफीम की खेती : सब्जियों की बाड़ी के बीच मिली फसल, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़(अमर छत्तीसगढ़) 23 मार्च । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार के बाद अब लैलूंगा ब्लॉक में भी अफीम की खेती सामने आई है। लैलूंगा के ग्राम घटगांव मैं तीन अलग-अलग किसानों के खेत में अफीम की फसल पाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने अफीम के पौधे में फूल लगा देखा इसके बाद उन्हें अफीम की जानकारी हुई और उन्होंने लैलूंगा पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद लैलूंगा पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची हुई और मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टिया अफीम के पौधों की पुष्टि कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि, गांव के साधुराम नागवंशी ने 10 डिसमिल खेत में अफीम के पौधे उगाए थे। जांच के लिए ले गई पुलिस की टीम को दो अन्य किसानों के खेत में भी अफीम के पौधे होने की जानकारी मिली।

इसके बाद जांच में गांव के ही दो अन्य किसान जगतराम की 2 डिसमिल और अभिमन्यु नाग की 15 डिसमिल जमीन में अफीम की खेती पाई गई है। फिलहाल, प्रशासनिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Chhattisgarh