अम्बिकापुर(अमर छत्तीसगढ़) 23 मार्च । छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में सरगुजा ओलंपिक में रेफरी और खिलाड़ियों के बीच मैच के दौरान लड़ाई हो गई। बताया जा रहा है कि मैच के दौरान खिलाड़ी को बाहर करने को लेकर विवाद हुआ था। लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अम्बिकापुर शहर के गांधी चौक स्थित इंडोर स्टेडियम में कबड्डी का मैच चल रहा था। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, मैच के दौरान रेफरी ने एक प्लेयर को बाहर जाने के लिए कहा।
तभी दोनों के बीच बहस हो गई और एक- दूसरे को धक्का देने लगे। जिसके बाद दोनों तरफ से लोग आमने- सामने आ गए। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

