समाज सेवी गौतम हिंगड़ को श्री प्राज्ञ नवयुवक मंडल के अध्यक्ष की कमान…. भंसाली संरक्षक, रांका महामंत्री व संचेती बनाए गए कोषाध्यक्ष

समाज सेवी गौतम हिंगड़ को श्री प्राज्ञ नवयुवक मंडल के अध्यक्ष की कमान…. भंसाली संरक्षक, रांका महामंत्री व संचेती बनाए गए कोषाध्यक्ष

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 23 मार्च
(प्रकाश जैन)
श्री प्राज्ञ जैन नवयुवक मंडल का अधिवेशन कुंदन नगर स्थित प्राज्ञभवन में संघ के वरिष्ठ प्रमुखों के सानिध्य में संपन्न हुआ।नवकार महामंत्र के पावन स्मरण व भगवान महावीर प्राज्ञ संघ के युग पुरुष श्री पन्ना गुरु,श्री सोहन गुरु,श्री प्रिय र्शन गुरु की जय जयकारों के साथ अधिवेशन का भव्य आगाज हुआ।समारोह की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष मनीष मेहता ने की।
साधारण सभा एवं अधिवेशन समारोह का यूवा मंडल के युवाओं द्वारा मंगलाचरण के बाद संस्था के
निवर्तमान कोषाध्यक्ष नवीन नाहटा ने आय व्यय का लेखा जोखा पेश किया।

महांमत्री कमलेश सिंघवी ने 02 वर्षों की संघ गतिविधियों की व्यापक जानकारी देते हुए कार्यकाल में मिले संघ सहयोग हेतु आभार जताया।
श्री प्राज्ञ मित्र समिति एवम चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुखों के पावन सानिध्य में युवा संघ की नई टीम का आगामी 02 वर्षो के लिए सर्वानुमति से चयन किया गया।

संस्था के अध्यक्ष पद की कमान युवा समाज सेवी भक्त गौतम हिंगड़ को सौंपी गई।जैसे ही अध्यक्ष पद की कमान परम गुरु भक्त हिंगड़ को दी गई समूचा सदन हर्ष हर्ष जय जय वंदे वीरम,वंदे वीरम की जयघोषों से गूंज उठा।

उल्लेखनीय रहे कि श्री हिंगड संघ में राष्ट्रीय कार्य कारी अध्यक्ष पद को भी सुशोभित कर रहे है।संघ के संरक्षक पद पर संघ के वरिष्ठ सुश्रावक रतनलाल भंसाली,महामंत्री त्रिलोकचंद रांका व कोषाध्यक्ष अमित संचेती बनाए गए।

इस अवसर पर नवगठित टीम का स्वागत किया गया।संचालन महावीर लुणावत ने किया

गुरूतर दायित्व पर खरा उतरूंगा,संघ को नए आयाम की और गतिशील करने की भावना= हिंगड़
यूवा संघ के अध्यक्ष की कमान मिलने पर समाज सेवी गौतम हिंगड “अमर छत्तीस गढ़ राजस्थान प्रमुख प्रकाश जैन” से विशेष बातचीत करते हुए बोले महान पुण्यवाणी के बलबूते पर संघ कार्य करने का सौभाग्य मिलता है।

वे संघ द्वारा दिए गए गुरूतर दायित्व को पूरे समर्पण भावो एवम निष्ठा से निभाते हुए संघ के उन्नयन एवम विकास में संघ कार्यकर्ताओं के साथ जुटे रहेंगे। संस्था को नित नए आयामों की और ले जाने के साथ जिले में मानव मात्र के हितार्थ
रचनात्मक कार्यों को हाथ में लेकर मानवता का दीप जलाएंगे। इस अवसर इस नई युवा टीम ने संघ सदस्यों में साथ संघनायक श्री प्रिय दर्शन मुनि के वर्षा कालीन चातुर्मास को धर्म ध्यान,सेवा,साधना से यशस्वी एवम ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया।


श्री नाकोड़ा बटुक भैरव परिवार ने हिंगड़ का किया स्वागत बहुमान
श्री नाकोड़ा बटुक भैरव परिवार ने संस्था के फाग महोत्सव व श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति के दौरान समाज सेवी प्रकाश जैन के प्रभावी संचालन में प्राज्ञ यूवा मंडल के अध्यक्ष गौतम हिंगड़ का जोरदार स्वागत किया। संस्था के उत्तम संचेती सहित संस्था सदस्यों ने हिगड़ का मोतियों के हार से स्वागत किया। वहीं वरिष्ठ श्रावक सज्जन सिंह जैन ने राजस्थानी साफा पहनाकर बहुमान किया। हिंगड़ के अभिनंदन में समूचा समारोह स्थल केसरिया केसरिया, अनुमोदना अनुमोदना के उद्घोषों से गुंजायमान हो गया।

इस मौके पर श्री नाकोड़ा भैरव बटुक परिवार के सदस्यों ने समाज सेवी गौतम हिंगड़ को बधाई देते हुए उनके यशस्वी व मनस्वी भविष्य की कामना की।


प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,आशीष जैन
अनिल कवाड़,विक्की जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर,ब्यावर,किशनगढ़,पाली अजमेर

Chhattisgarh