भगवान महावीर जन्मकल्याण ममहोत्सव… निःशुल्क वृहद मल्टी स्पेशिलिटी स्वास्थय शिविर

भगवान महावीर जन्मकल्याण ममहोत्सव… निःशुल्क वृहद मल्टी स्पेशिलिटी स्वास्थय शिविर

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 24 मार्च। “निःशुल्क वृहद मल्टी स्पेशिलिटी स्वास्थय शिविर भगवान महावीर जन्मकल्याण महोत्सव के अंतर्गत एम एम जी परिवार द्वारा आयोजित ” भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव 2026 के अंतर्गत एम एम जी परिवार द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जैन दादा बाड़ी तीर्थ परिसर रायपुर में किया गया।

सर्वप्रथम शिविर का शुभारंभ ऋषभ देव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं ट्रस्टी गण तथा महावीर जन्म कल्याणक के अध्यक्ष महासचिव कोषाध्यक्ष एवं प्रमुख चिकित्सकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस शिविर में स्वास्थ्य के विभिन्न विधाओं के एवं विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। करीब 300 से अधिक मरीजों ने इस शिविर का लाभ लिया।

इस शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप जैन, पेट रोग डॉ संतोष सोनकर, कान नाक गला रोग डॉ अनिल जैन एवं डॉ नीलीशी,केंसर रोग डॉ राजीव जैन स्त्री रोग डॉ सरिता साहू, हड्डी रोग डॉ संजय जैन आयुर्वेद पंचकर्म डॉ रेखा जैन, ह्रदय रोग डॉ सुलभ चंद्राकर, श्वसन रोग डॉ रोशन राठौर दंत रोग डॉ नवीन बाफना, नेत्र रोग डॉ एकता बटाविया,फिजियो थेरेपी
डॉ सिद्धार्थ बागरेचा ने अपनी सेवाएं दी।

इस स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेष रूप से सभी मरीजों का निःशुल्क ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, एवं ईसीजी जांच किया गया तथा असमान्य रिपोर्ट आने पर इलाज किया गया।

शिविर में आवश्यकता अनुसार मरीजों का सुनाई जांच, श्वसन जांच, रेटिना जांच, चश्मे के नंबर की जांच भी किया गया। राजधानी की सामाजिक संस्था एम एम जी परिवार विगत कई वर्षों से मल्टी स्पेशिलिटी स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है,।शिविर में निःशुल्क दवाई का विवरण युवा समाज सेवी प्रशांत तालेडा द्वारा किया गया।

आज के शिविर उद्धाटन एवं समापन समारोह का संचालन भूपेंद्र कोटडिया एवं आभार कमल पटवा ने किया। इस शिविर को सफ़ल बनाने में संस्था के अभय गोलछा हेमंत बंगानी पारस भंसाली रितेश पगारिया नवीन गोलछा संतोष बाघमार नरेश नागपाल एवं चिकित्सा कर्मी का योगदान सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा।

Chhattisgarh