जग्गी हत्याकांड केस हुआ री- ओपन : सुप्रीम कोर्ट ने री- ओपन करने के दिए निर्देश, 1 अप्रैल को होगी फाइनल हियरिंग

जग्गी हत्याकांड केस हुआ री- ओपन : सुप्रीम कोर्ट ने री- ओपन करने के दिए निर्देश, 1 अप्रैल को होगी फाइनल हियरिंग

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 26 मार्च । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस री- ओपन हो गया है। 1 अप्रैल को इस मामले में फाइनल हियरिंग होगी। जिसमें अमित जोगी, स्टेट, सतीश जग्गी और सीबीआई को अपना पक्ष रखने की छूट दी गई है।

आपको बता दें कि, 4 जून 2003 में एनसीपी नेता राम अवतार जग्गी की गोली मार हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अमित जोगी का नाम सामने आया था। इस मामले में 31 आरोपी बनाए गए थे।

जिसमें से बलटू पाठक और सुरेंद्र सिंह सरकारी गवाह बन गए थे। 2007 में निचली अदालत ने 28 लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी और अमित जोगी को बरी कर दिया गया था। अमित जोगी को बरी किए जाने के खिलाफ रामावतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

कारोबारी बैकग्राउंड वाले रामावतार जग्गी देश के बड़े नेताओं में शुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के बेहद करीबी थे। जब शुक्ल कांग्रेस छोड़कर NCP में शामिल हुए तो जग्गी भी उनके साथ-साथ गए। विद्याचरण ने जग्गी को छत्तीसगढ़ में NCP का कोषाध्यक्ष बना दिया था।

Chhattisgarh