अंबिकापुर में नाबालिग से लव जिहाद : गर्भवती हुई तो नौवें माह में छोड़कर भागा आरोपी, पीड़िता ने की जेल भेजने की मांग

अंबिकापुर में नाबालिग से लव जिहाद : गर्भवती हुई तो नौवें माह में छोड़कर भागा आरोपी, पीड़िता ने की जेल भेजने की मांग

अंबिकापुर(अमर छत्तीसगढ़) 26 मार्च । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। लव जिहाद के इस मामले के सामने आने के बाद हिंदू संगठन के लोग मणिपुर थाना पहुंच गए और यहां पर उन्होंने पीड़िता के साथ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।

आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया गया है कि स्कूल में पढ़ने वाली एक आदिवासी नाबालिग छात्रा को अरमान सिद्दीकी नामक एक युवक प्रेम जाल में फसाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करने लगा, जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तब उसे किराए के एक कमरे में ले जाकर रख रहा था।

8 महीने तक उसके साथ रहने के बाद आरोपी युवक अपने घर चला गया। इसके बाद पीड़िता को आभास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है।

युवक ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं युवती को तब पता चला कि वह मुस्लिम युवक है और फिर उसने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी, इस पूरे मामले की जानकारी हिंदू संगठन के लोगों को लगी, तब आज मणिपुर थाने में पूरे मामले पर कार्यवाही की मांग उठी और फिर पुलिस ने केस दर्ज किया।

Chhattisgarh