ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 27 मार्च
(प्रकाश जैन)
जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर का 2625 जन्म कल्याणक महोत्सव के 05 दिवसीय आयोजन का दिव्य आगाज विनोद नगर स्थित जैन जवाहर भवन के विराट पंडाल में महावीर स्वामी की जयकारों से हुआ।
श्रद्धालु भक्तों ने अल सवेरे जैन जवाहर के बाहर सकल जैन समाज के प्रमुखों के नेतृत्व में समूचे क्षेत्र को प्रभु महावीर के दिव्य उद्घोषों से गुंजायमान कर समूचे क्षेत्र को महावीर मय बना दिया।जैन जैनेतर श्रद्धालुओं ने प्रभु की एक स्वर में भक्ति कर पांडाल को महावीर मय बना दिया।

भजनों से खूब रिझाया महावीर स्वामी को
शुक्रवार अलभोर से जैन जवाहर भवन पर महोत्सव के संयोजक विमल शाह कोषाध्यक्ष जसवंत बाबेल,गौतम चौधरी,प्रकाश जैन गौतम संचेती,महावीर नाहर,दुलीचंद मकाणा,आशीष डोसी, दलपत राज बोहरा,सुरेश डोसी,मनीष रांका, नवलेश बुरड़,सहित सैकड़ों सदस्यों ने महावीर स्वामी की प्रतिमा समक्ष एक से बढ़कर एक भजनों की भक्ति गीतों से भगवान को खूब रिझाते हुए भक्ति बयार में गहरे गोते लगाए।

नवकार के एक स्वर में गूंजे जयकारे,एक घंटे लगातार हुआ महाजाप
शुक्रवार सवेरे 7.15 बजे जैन धर्म के सबसे शक्तिशाली एवम महान चमत्कारी नवकार महामंत्र जप जाप में श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं का सैलाब उमड़ा। महावीर स्वामी के श्रद्धा शील अनुयायियों ने एक घंटे से ज्यादा समय तक एक ही आसन पर सामायिक साधना के साथ सामूहिक तौर पर एक स्वर में नवकार महामंत्र का पूरी श्रद्धा आस्था तलिन्नता से जाप में गहरे गोते लगाए।

जवाहर भवन का विराट पंडाल छोटा पड़ गया भक्त श्रद्धालु पंडाल के बाहर खड़े खड़े जाप में तल्लीन दिखाई दिए। सवेरे से ही विनोद नगर मार्ग पर मेले जैसा नजारा रहा।इस मौके पर सकल जैन समाज ने सभी जाप करने वाले साधकों को प्रभावना देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर संत श्रुत प्रभ मुनि श्री ने कहा कि भोतिकता की चकाचौंध के इस युग में प्रभु महावीर के सिदांतो एवम आदर्शो की महती आवश्यकता है। संत बोले हम भगवान महावीर को मानते है तो महावीर की भी माने। उन्होंने बच्चों को संस्कारित बनाने पर जोर दिया। संचालन धर्मीचंद ओस्तवाल ने किया।

महोत्सव के आगाज जलसे एवम नवकार महाजाप में सकल जैन समाज के प्रमुखों संध सदस्यों के अलावा जैन मित्र मंडल, साधुमार्गी महिला मंडल समता युवा संघ,श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ, साधुमार्गी शांत क्रांति महिला एवम युवा मंडल,श्री लोकाशाह नवयुवक मंडल, भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक, के डी जैन शिक्षण समिति, श्री प्राज्ञ मित्र समिति, प्राज्ञ महिला एवम युवा मंडल,

श्री स्थानकवासी वीर जैन संघ,श्री तेरापंथ संघ,तेरापंथ युवा व महिला मंडल,श्री प्राज्ञ सोहन सुदर्शन
वेयावछ समिति,श्री नानक प्राज्ञ संघ, श्री तपोगच्छ संघ, तपोगच्छ महिला मंडल युवा मंडल,श्री खतरगच्छ संघ,खतरगच्छ महिला एवम युवा संघ,श्री वर्धमान शिक्षण समिति,जैन एकता मंच,जीतो इंटर नेशनल सहित अनेक संस्थाओं के प्रमुखों एवम संघ सदस्यों ने भारी तादाद में शिरकत कर प्रभु महावीर के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा भक्ति आस्था का परिचय दिया।

प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,आशीष जैन
अनिल कवाड़,विक्की जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर,अजमेर,किशनगढ़,पाली ब्यावर

