ब्यावर जवाहर भवन मे सकल श्री जैन समाज के तत्वावधान मे विशाल एक दिवसीय एक घंटे का महामंत्र नवकार मंत्र का जाप रखा गया।
इस जाप के समापन पर श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के विश्व के महान आचार्य श्री रामेश व उपाध्याय केप्रवर श्री राजेश मुनि जी म सा की महती कृपा से यहां विराजित शिष्य शासन दीपक श्री श्रुतप्रभ जी म सा ने विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए कहा भगवान महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर आज नवकार मंत्र का जाप के समापन पर कहा आज बच्चे धर्म से दूर होते जा रहे है क्योंकि हम उनमे धर्म के संस्कार नही दे पा रहे है।

म सा ने कहा अपने बच्चो को भगवान महावीर मे जो संस्कार रहे वो उनको देना चाहिए क्योंकि भगवान ने पहले स्वंय मे संस्कार भरे फिर लोगो को दिये इसी प्रकार पहले स्वंय माता पिता ग्रहण करे फिर बच्चों को संस्कार देवे तभी वह धर्म के रास्ते पर चल पायें। जैसे माता पिता करेंगे वैसे बच्चे सिखेंगे।
कुछ भी जो स्कूल मे बच्चो को टिफन शेयर नही करना सिखाना चाहिए क्योंकि आजकल अदर समाज के बच्चे आमलेट बिरयानी मुमोज नानवेज आदि लेकर आते है जिस कारण बच्चे टिफिन शेयर करके वो टेस्ट करने लग जाते हे उस कारण बच्चो मे आदत पड जाती है हमे हमारे बच्चों को कुछ भी हो भूखे मर जाये पर बच्चो के साथ जैन टिफन भेजे ताकि बच्चो मे संस्कार बने रहे न किसी के भी साथ अपने बच्चो से शेयर करने की प्रेरणा देवें।

आज इस नवकार मंत्र के जाप मे सकल जैन संघ की सभी इकाईयो के सदस्य पदाधिकारी सम्मेत हजारो श्रावक श्राविकाऐ उपस्थित होकर नवकार मंत्र का जाप करके अपने कर्मो की निर्जरा करी व विश्व शांति की प्रार्थना करी गयी। जाप सुबह सात बजे से सवा आठ बजे तक चला गया, बाद मे म सा ने मांगिलक सुनाई।
जाप के बाद सभी का अल्पहार की व्यवस्था श्री सकल जैन संघ की तरफ से व प्रभावना रखी गयी।
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

