छुईखदान(अमर छत्तीसगढ़) 27 मार्च। — चैत्र शुक्ल नवमी तिथि शुभ योग 27 मार्च 2026 को रियासत कालीन प्राचीन रानी मंदिर छुईखदान में भगवान श्रीराम जी जन्मोत्सव रामनवमी धूमधाम से मनाया गया ।
मंदिर समिति के संरक्षक लाल जे के वैष्णव ने जानकारी दी कि सुबह मंदिर परिसर को सजाकर भजन मंडली द्वारा रामायण में भगवान श्री राम जी के जन्मोत्सव के विशेष संदर्भ में भजन गाते हुए बाजे गाजे , शंखध्वनि , घंटा ध्वनि आतिशबाजी कर दोपहर बारह बजे धूमधाम से भक्तों द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया ।

इस अवसर पर सुप्रिया सचिन महोबिया , नेहा मुकेश महोबिया, दिनेश, योगेश महोबिया, लाल सूर्याशीष , प्रशांत श्रीवास्तव, जितेन्द्र , शिवेन्द्र किशोर दास, संजय लल्ला, दीपक यादव, जितेन्द्र किशोर वैष्णव, गणेश वैष्णव , पूजा रीनू महोबिया , संध्या महोबिया, भारती , मंगलीन यादव , चन्द्रकला निशा नामदेव , कविता पिंकी राजपूत, लतारानी वैष्णव ,सत्या सोनी , आयुषी तिवारी, बिट्टी बन्नो नामदेव सहित बड़ी संख्या में भक्तजन द्वारा जय श्री राम ,जय श्री सीताराम का उद्घोष कर मंदिर परिसर गुंजित रहा। छोटे जमात राममंदिर छुईखदान में रामावतार पश्चात भंडारा का आयोजन संपन्न हुआ।

