राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ़) 27 मार्च। युगांतर पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी के बच्चों के लिए प्राचार्य मधुसूदन नायर और हेड मिस्ट्रेस विनीता तिलवानी के मार्गदर्शन में ग्रेजुएशन डे ‘उद्भव’ का शानदार आयोजन विद्यालय के चेयरमैन अजय सिंगी, वाइस चेयरमैन अखराज कोटड़िया, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक (अकेडमिक्स) नरेंद्र कोटड़िया की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने विद्यार्थियों की प्रगति पर प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्री प्राइमरी के अध्ययन को सफलतापूर्वक पूरा कर उनके प्राइमरी में प्रवेश की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थीगण संस्कारयुक्त शिक्षा अर्जित करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहे-यही हमारी शुभकामनाएँ हैं। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा कई रोचक ग्रुप एक्टिविटी भी की गई।

विद्यालय के पदाधिकारियों ने बच्चों को डिग्री और सर्टिफ़िकेट प्रदान कर सम्मानित किया। बच्चे ग्रेजुएशन गाउंस में काफी अच्छे दिख रहे थे। इस आयोजन को सफल बनाने में पीआरओ स्पोर्ट्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह सहित म्यूजिक, डांस, आर्ट, प्री प्राइमरी विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अमूल्य योगदान दिया। आमंत्रित पालकों ने इस आयोजन की भूरि भूरि सराहना की।

