भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव…. 29 को विशाल रक्त दान शिविर का कलेक्टर कमल राम मीणा करेंगे उद्घाटन

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव…. 29 को विशाल रक्त दान शिविर का कलेक्टर कमल राम मीणा करेंगे उद्घाटन


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 27 मार्च।
2625 वां महावीर जन्मकल्याणक के उपलक्ष मे जन्म कल्याण महोत्सव समिति द्वारा सकल जैन समाज द्वारा विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन जवाहर भवन मे होगा। शिविर का उदघाटन कलेक्टर कमलराम मीणा के कर कमलो से होगा।


शिविर सयोजक समाज सेवी पूर्व समता युवा संघ के अध्यक्ष प्रवीण बडोला ने बताया शिविर मे ग्यारह सौ रक्त दाता द्बारा रक्त दान करने का लक्ष्य रखा है जो पूरा होकर रहेगा इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है जो अब अंतिम चरण मे है।

इसमे सकल जैन समाज के सभी संघ व सभी युवा संघ भाग लेकर शिविर को सफल बनाने मे जुट गये है। इस मौके पर सीएमचो डा.श्री संजय गहलोत, सुरेन्द्र सिंह रावत पी एम ओ,पुलिस उप अधिक्षक राजेश कसावा आदि उदघाटन मे शामिल होगें।


इस शिविर मे विभिन्न संघो के सदस्य श्री साधुमार्गी जैन संघ, श्री समता युवा संघ श्री समता महिला मंडल, श्री महावीर जैन नवयुवक संघ,श्री महावीर इन्टरनेशनल रायल,श्री प्राज्ञ जैन युवा मंडल, श्री प्राज्ञ सोहन सुदर्शन वैयावच्च फाउंडेशन युवा शाखा जैन कान्फ्रेश जीवन प्रकाश योजना,श्री जैन श्ववेताबंर खतरगचछ नवयुवक मंडल,श्री दिगंबर नवयुवक मंडल,श्री साधुमार्गी शांति क्रांति युवा संघ, श्री जैन सोस्यल ग्रुप की सभी इकाई नवकार, सनसाइल,स्पार्कल, एयराल्ड व श्री जैन एकता मंच,श्री जीतो युथ,भारतीय जैन संगठना,श्री लोकाशाह नव युवक मंडल, श्री नाकोडा बटुक भैरव परिवार, श्री जैन स्योशल ग्रुप संगीनी जीतो लैडिज विंग,के सभी सदस्य रक्त दानवीर बनेंगे।


इस रक्त दान शिविर मे सहयोग कर्ता भामाशाह समाजसेवी श्री राजेन्द्र कुंकुलोल माय फाइनेंस क्लब लिमिटेड ब्यावर,श्री गोतमचंद कपिल कुमार कोठारी ब्यावर, श्री माणक चंद जी आंचलिया ब्यावर का विशेष सहयोग रहेगा।


संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ ब्यावर।
ब्यावर।

Chhattisgarh