राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 27 मार्च । नगर में सकल जैन श्री संघ द्वारा 27 से 31 मार्च तक महावीर जनकल्यांक महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ आज सुबह 6:00 बजे वीर संदेश यात्रा से हुआ। भगवान महावीर के संदेशों का प्रसारण करती यह यात्रा निकाली जिसमें 400 से भी ज्यादा लोग शामिल हुए। इस कल्याणक महोत्सव के तहत प्रतिदिन विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
सकल श्री जैन संघ के अध्य्क्ष विनय डड्ढा, उपाध्यक्ष अशोक झांझरी, सचिव अजय सिंगी एवं कोषाध्यक्ष खुशालचंद पारख तथा आयोजन सिमिति के संजोयक मिश्रीलाल गोलछा, सह संयोजक विजय कांकरिया, उपाध्यक्ष नरेश बैद , सचिव गौतम बाफना ,सहसचिव अतिन जैन और कोषाध्यक्ष सीए ऋषभ नाहटा ने बताया कि महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पहले दिन 27 मार्च को सुबह 6:00 बजे वीर संदेश यात्रा के बाद सुबह 10 बजे से जैन बगीचे के नये हॉल में धार्मिक क्रिकेट (League Match) का आयोजन हुआ जिसमें सामाजिक जनों ने बाढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक तेरापंथ भवन, रामाधीन मार्ग में वीर प्रसादम एवं शरबत वितरण,दोपहर 2:30 बजे से 4 बजे श्री ज्ञान वल्लभ उपाश्रय ज्ञानाचार की साधना का आयोजन हुआ।
आयोजन से जुड़े जीवन जैन ललित भंसाली भावेश बैद रोशन गोलछा ने बताया कि सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक जैन स्थानक भवन, सदर बाज़ार में वीर मेला का आयोजन हुआ जिसमें सजावट की वस्तुएं तथा लजीज व्यंजन भी थे।रात्रि 7:30 बजे से जैन बगीचे में धार्मिक क्रिकेट (Semifinal & Final) हुआ।

महोत्सव के दूसरे दिन कल 28 मार्च शनिवार को महावीर सनसिटी से सुबह 6:00 बजे वीर संदेश यात्रा निकलेगी। सुबह 8:30 बजे से 9:30 तक दर्शनाचार की साधना एवं वीर स्तुति का आयोजन नए स्थानक भवन बसंतपुर थाना के बाजू होगा।

सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक ज्ञान बल्लभ उपाश्रय भवन जैन बगीचे में गहुँली प्रतियोगिता होगी। दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक पेण्ड्री स्थित अस्पताल में वीर प्रसादम का आयोजन होगा तथा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 तक नागपुर की प्रसिद्ध सैफ श्रीमती नीरज जैन की कुकिंग क्लासेस का आयोजन जैन बगीचे के नए हाल में होगा।
शाम 7:30 बजे से जैन बगीचे में म्यूजिकल हाउजी एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विमल हाजरा ने दी।

