वन विभाग में बड़ा फेरबदल : आईएफएस अधिकारियों का किया गया तबादला, देखिए लिस्ट

वन विभाग में बड़ा फेरबदल : आईएफएस अधिकारियों का किया गया तबादला, देखिए लिस्ट

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 27 मार्च । वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है।

27 मार्च को जारी आदेश के अनुसार, आईएफएस अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह (2009 बैच) को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

वे वर्तमान में अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर में क्षेत्र संचालक के रूप में कार्यरत हैं। वहीं विवेकानंद झा (2009 बैच) को उनके वर्तमान कार्यों के साथ वन संरक्षक, FMIS मंडल, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Chhattisgarh