ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 27 मार्च।
(प्रकाश जैन)
शासनपति भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक को लेकर सकल जैन समाज के साथ नगर की विभिन्न महिला मंडलो में जबरदस्त उत्साह उमंग श्रद्धा भक्ति का संचार देखने को मिला।
सकल जैन समाज के तत्वाधान में आयोजित 05 दिवसीय महोत्सव के तहत जैन जवाहर भवन के विशेष सजे धजे पंडाल में जैन समाज के विभिन्न घटकों की लगभग 21महिला मंडल ने एक साथ लगातार 03 घंटे तक सामूहिक तौर पर भगवान की भक्ति कर भजनों एवम गीतों की स्वर लहरियों से पूरे क्षेत्र को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
सुश्राविका वीना नाहर,मंजुला जांगड़ा, विनय डोसी,
सीमा मुणोंत,मंजू सांड,विनीता बुरड़,रीना दक सहित महिला प्रमुखों के नेतृत्व में महिला मंडल की श्राविकाओं ने एक के बाद एक चौबीसी गीतो की भाव भरी प्रस्तुतियों से सैकडों महिलाओ को भक्ति रस में गहरी डूबकिया लगवाई।

जैन समाज की मातृ शक्ति का अहिंसा के अवतार वीर प्रभु महावीर स्वामी के प्रति अगाढ़ श्रद्धा भक्ति खुशी देखने लायक थी। एक गीत म्हारे आंगन आया मत जाओ महावीर आसुंडा ढलकाए म्हारी आंखड़ली .. ने सभी महिलाओ के नयनो में अश्रु धारा बह निकली।
चौबीसी गीतो के इस भव्य आयोजन और मातृ शक्ति की सेवा समर्पण भाव से महोत्सव को नई ऊंचाइयां मिली। समारोह के बाद महिलाएं जन्म कल्याणक महोत्सव की एक दूसरे को बधाई एवम शुभकामनाएं देने में जुटी रही वहीं संघ ने सभी को प्रभावना देकर बहुमान किया।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,आशीष जैन
अनिल कवाड़, विक्की जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर,अजमेर,किशनगढ़,पाली ब्यावर

